गंगा जल का आचमन करने से ही मनुष्य भवसागर से पार हो जाता है-स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी

हरिद्वार समाचार- श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर म.म.स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने स्केप चैनल शासनादेश रद्द किए जाने पर उत्तराखण्ड सरकार का आभार जताया है। नीलधारा तट स्थित श्री दक्षिण काली मंदिर में प्रैस बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि पतित पावनी मां गंगा जग की पालनहार है। जो युगों युगों से अविरल व निर्मल बहकर प्राणीमात्र का उद्धार करती चली आ रही है। गंगा जल का आचमन करने मात्र से सही मनुष्य का जीवन भवसागर से पार हो जाता है। स्केप चैनल आदेश पारित होने के बाद करोड़ो श्रद्धालु भक्तों के मन में भ्रम की स्थिति पैदा हो गयी थी। जिसे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार ने रद्द कर संतों को सम्मान दिया है। गंगा की अविरलता व स्वच्छता को लेकर सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। कुंभ मेले में लाखों करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त गंगा में डुबकी लगाने पहंुचते हैं। ऐसे में गंगा के प्रदूषण को नियंत्रित करने में सभी की सहभागिता जरूरी है। सामाजिक संगठनों, व्यापारियेा, तीर्थ पुरोहित समाज के अलावा स्कूल कालेजों के छात्र छात्राओं को भी गंगा की अविरलता स्वच्छता बनाए रखने के लिए नैतिकता के आधार पर अपना सहयोग करना चाहिए। यज्ञ पीठाधीश्वर राष्ट्रीय संत म.म.स्वामी इंद्रदेवेश्रानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि महाकुंभ मेले में गंगा घाटों पर धार्मिक कलाकृति बनायी जाएं। जिससे स्नान करने वाले श्रद्धालु भक्तों में धार्मिक ऊर्जा का संचार हो। प्रयागराज की तर्ज पर कुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराना चाहिए। कुंभ की दिव्यता भव्यता व सौन्दर्यकरण के कार्य तेजी के साथ पूरे किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अवश्य ही अनुभवी कुंभ मेला अधिकारियों का लाभ सनातन प्रेमियों को मिल सकेगा। धार्मिक दिव्यता का प्रमाण अभी से धर्मनगरी में देखने को मिल रहा है। इस दौरान आचार्य पवनदत्त मिश्र, पंडित प्रमोद पाण्डे, स्वामी विवेकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी राधाकांताचार्य, अंकुश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज मे होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन

दिनांक 01.03.2026 एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में ‘कल्चरल क्लब‘ द्वारा बड़े उत्साह के साथ होली महोत्सव ”रंग बरसे“ 2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव का शुभारम्भ छात्रों द्वारा गणेश वन्दना…

राष्ट्र में हिंदुओं को संगठित होकर राष्ट्र प्रथम के तहत करना होगा काम

हरिद्वार। विराट हिंदू सम्मेलन में संघ के सह विभाग प्रमुख संजय ने संघ के पंच परिवर्तन समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी आचरण और नागरिक कर्तव्य के बारे में विस्तार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *