पश्चिम बंगाल में लगाया जाए राष्ट्रपति शासन-श्रीमहंत राजेंद्रदास

 

 हरिद्वार समाचार– अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। प्रैस को जारी बयान में श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा में कई हिन्दुओं की हत्या कर दी गयी है। पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। तृणमूल कांग्रेस सरकार लोगों की हिफाजत नहीं कर पा रही है। जिससे हिंदुओं में भय का माहौल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम सिद्ध हो रही हैं। नागरिकों की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार लोगों को सुरक्षा नही दे पा रही है। ऐसे में राष्ट्रपति शासन लगाकर ही लोगों की सुरक्षा की जा सकती है। पश्चिम बंगाल की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रपति को तत्काल राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए। जिससे हिंसा व उत्पीड़न से हिंदुओं को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि बंगाल में लगातार हिंदुओं के प्रति षड़यंत्र रच इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गद्दी पर बने रहने को कोई अधिकार नहीं है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित करने वाली व्यवस्था पर रोक लगनी चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता हमेशा ही राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी को सुनिश्चत करते चले आ रहे हैं। लेकिन बंगाल में ममता बनर्जी के समर्थक लगातार औछी मानसिकता दिखाकर हिंदुओं व भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति मार पिटाई व हत्या की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे आपराधिक शरारती तत्वों पर लगाम लगनी चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह तत्काल बंगाल के दंगों पर संज्ञान लेकर राष्ट्रपति शासन लागू करें।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *