सचिव सिंचाई ने प्रस्तावित कार्यों को गुणवता एवं समयबद्वता के साथ कार्यदायी संस्था को निर्देश दिये।

 

हरिद्वार 08 सितम्बर, 2025

प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में 2027 में आयोजित होने वाले अर्धकुम्भ को दिव्य भव्य एवं सुव्यवस्थित ढ़ग से संचालित करने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा यूआईआईडीबी द्वारा प्रस्तावित योजना के कार्याें का सचिव सिंचाई जुगल किशोर पंत ने कार्याें का स्थलीय निरीक्षण किया इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान सचिव सिंचाई ने कार्यदायी संस्था एवं सम्बन्धित अधिकारीयों को निर्देश दिये है कि अर्धकुम्भ मेले को सुव्यवस्थित ढ़ग से संचालित करने के लिए जो भी घाटों का निमार्ण कार्य एवं रिडव्लपमेंट के प्रस्तावित कार्यो को गुणवता एवं समयबद्वता के साथ सभी कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये है कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि अर्धकुम्भ मेंले को दिव्य एवं भव्य ढ़ग से आयोजित करने के लिए मेंले में आने वाले श्रधालुओं के लिए जो भी सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं के लिए जो भी कार्य प्रस्तावित है उन कार्यो को समय से हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए जिससे कि अर्धकुम्भ मेंले को सुव्यवस्थित ढ़ग से सम्पादित किया जा सके।

सचिव सिंचाई द्वारा हरकी पैंड़ी क्षेत्र, मालवीय द्वीप, कांगड़ा घाट, महिला घाट, पंत द्वीप, सुभाष घाट, गौघाट एवं रोड़ी बेलवाला आदि क्षेत्रों में प्रस्तावित कार्यों का जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, प्रमुख अभियंता सुभाष चंद्र, मुख्य अभियंता सिंचाई चंद्रशेखर सिंह, अपर मेंलाधिकारी दयानंद सरस्वती, उपजिलाधिकारी हरिद्वार जितेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओम जी गुप्ता सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहें।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *