नो हेलमेट, नो पेट्रोल

  हरिद्वार-सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग हरिद्वार द्वारा“नो हेलमेट, नो पेट्रोल / No Helmet, No Fuel” अभियान प्रारंभ किया था।
उपरोक्त अभियान के क्रम में आज यातायात पुलिस के सहयोग से हरिद्वार क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर बैनर लगाए गए तथा पेट्रोल पंप के मालिकों, कर्मचारियों तथा पेट्रोल लेने आने वाले व्यक्तियों को हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक किया गया ।

परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि दो-पहिया वाहन चालक व पिलियन हेलमेट पहनने के बाद ही ईंधन प्राप्त कर सकेंगे। हेलमेट न पहनने पर पेट्रोल/डीज़ल/सीएनजी सेवा नहीं दी जायेगी।
यह कदम सड़क सुरक्षा बढ़ाने, सिर‐मस्तिष्क की चोटों को रोकने और सुरक्षित राइडिंग की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए है।
आपकी सुरक्षा — आपका हेलमेट।

Related Posts

जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए जिलाधिकारी स्वयं विद्यालयों में पहुंच कर शिक्षा की गुणवत्ता का लिया जायजा

जनपद हरिद्वार में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या-3, ज्वालापुर तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय…

ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्पः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 1 सितम्बर 2026   प्रदेशभर के शासकीय, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा उनमें विकसित भारत के संकल्प को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *