एचईसी कॉलेज में हरेला पर्व पर पौधारोपण कार्यक्रम

दिनांक 16.07.2026
हरिद्वार

आज एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में उत्तराखण्ड के प्रमुख लोक पर्व ‘हरेला‘ के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, जगजीतपुर के तत्वाधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी एवं श्री विवेक गुप्ता, एचओडी ओपरेशन, श्रीमती ओमानाथ, क्षेत्रीय प्रबन्धक, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैक एवं उनकी टीम द्वारा आम, नीम, अमरूद आदि छाया एवं फलदार वृक्षों के पौधे संस्थान में रौपित किये गये।
श्री संदीप चौधरी ने ‘हरेला‘ पर्व पर सभी प्रदेश वासियों को अपनी शुभकॉमनांए देते हुए कहा कि सभी अधिक से अधिक पौधे लगाएं, उनकी देखभाल का संकल्प लंे और स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभांए। श्री विवेक गुप्ता ने कहा कि यह पर्व हमें वृक्षारोपण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। श्रीमती ओमानाथ ने ‘हरेला पर्व‘ पर सभी को अपनी शुभकॉमनाएं प्रेषित की।
इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक से श्री अखिलेश कुमार, विपिन कुमार, आकाश कुमार सजवाण, मयंक सिंधिया, अभिषेक वर्मा, विकास पुण्डीर, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे। एचईसी कॉलेज से प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल, श्री तारा सिंह, ललित जोशी, उमराव सिंह आदि स्टॉफगण उपस्थित रहे।

Related Posts

मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के साथ संपन्न बैठक

हरिद्वार/देहरादून, 12 अगस्त। मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के साथ संपन्न बैठक में राज्य के पेंशनर्स के सात सूत्रीय मांगपत्र पर चर्चा की गई…

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

  *हरिद्वार 12 अगस्त 2026* स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *