एचईसी में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार 

आज एचईसी ग्रुप आॅफ इस्टिटयूटनस् में महिला उद्यमिता पर मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य महिलाओं के उद्यमशीलता को सशक्त बनाना और उनके धैर्य, नवाचार और नेतृत्व का जश्न मनाना था।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की प्राचार्य, डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने की। जिन्होंने छात्रों की इस पहल की प्रशंसा की और महिला उद्यमियो को आने वाली बाधाओं को दूर करने एवं उनके द्वारा उत्कृष्टता का प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में के अनुष्का, तनिषा, रितु, रुचि, सथी, विनायक, यश, गगन, मानसी, आर्यन, कृष्णा, नमिता, अंजलि, जिज्ञासा, खुशि, वंशिका, आकांक्षा और वशु आदि छात्राओं ने अपने विचार, दृष्टिकोण और उद्यमशीलता की भावना का प्रदर्शन किया और उद्यम संस्कृति डेकोर मे उत्पादन से लेकर अन्र्तराष्ट्रीय विपणन तक दर्शया। उनकी इस सक्रिय भागीदारी और उत्साह ने इस आयोजन को सफल बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग की अध्यक्षा दीपशिखा बोहरा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्रों के साथ रश्मि, नूपुर, रिना, शिवानी, शुभांगी, शायना आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *