पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली जरूरी है। इसलिए हर किसी को अपने आंगन या आसपास के खुले क्षेत्रों में पौधे लगाकर उनका पालन पोषण करना जरूरी है।  
बृहस्पतिवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में फेरूपुर इंटर कॉलेज में पौधारोपण किया, साथ ही कॉलेज के प्रांगण में बनाई गई इंटरलॉकिंग सड़क का भी उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत इंद्रप्रस्थ बैंकट हाल कटारपुर में एसआईआर के तहत चल रहे मतदाता सूची पुनरिक्षण कार्य और नवमतदाता को जोड़ने के लिए बैठक में प्रतिभाग किया। इंटर कॉलेज में पौधारोपण करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि विकास कार्यों और भौतिकता भरे जीवन में हमें अपने पर्यावरण के प्रति सजग रहना चाहिए। घर—आंगन परिसर के साथ छतों पर भी हरियाली के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने इंटर कॉलेज के सफल संचालन के लिए पंखे देने की घोषणा की।
कार्यक्रम संयोजक जगपाल सैनी ने कहा कि शिक्षण संस्थाओं में अध्ययन कराते समय बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी देते हुए पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी ने पौधा लगाकर उनका पालन पोषण करने की जिम्मेदारी लेने की बात कही।
इस मौके पर विधानसभा संयोजक सत्यकुमार चौधरी, जिपं उपाध्यक्ष अमित चौहान, डॉ विशाल गर्ग, बालम सिंह नेगी, धर्मेंद्र प्रधान, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, सुशील पंवार, राकेश सैनी, विक्रम चौहान, जिपं सदस्य सोहनवीर पाल, अंकित कश्यप, बृजमोहन पोखरियाल, नकलीराम सैनी, श्याम सुंदर चौहान, श्याम सिंह सैनी, सचिन चौहान, राजपाल प्रधान, रामपाल, सुरेंद्र पाल, मोहम्मद गनी, मेहरान, गुरबाज सिंह, कुंवरपाल प्रधान, नरेंद्र कश्यप, श्रवण चौहान, प्रवीण सैनी, दीपक रावत, पंकज यादव आदि शामिल हुए।

Related Posts

मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के साथ संपन्न बैठक

हरिद्वार/देहरादून, 12 अगस्त। मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के साथ संपन्न बैठक में राज्य के पेंशनर्स के सात सूत्रीय मांगपत्र पर चर्चा की गई…

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

  *हरिद्वार 12 अगस्त 2026* स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *