मयूर दीक्षित ने संभाला हरिद्वार जिलाधिकारी का कार्यभार.

हरिद्वार 04 जून 2025* उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय पहुंच कर डबललॉक का निरीक्षण कर जनपद हरिद्वार के 32वे जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि आगामी मानसून के दृष्टिगत जनपद के जलभराव क्षेत्रों में आम जन को परेशनी न हो उसके लिए जल की निकासी के लिए उचित प्रबंधन साथ ही आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करना उनकी प्राथमिकताएं हैं।
उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वित एवं पारदर्शिता एवं सरलीकरण के साथ अंतिम छोर पर निवासरत आमजन तक पहुंचना उनकी प्राथमिकताओं में से है, जिससे कि आमजन मानस को संचालित योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो सके ।
उन्होंने कहा कि आमजन के समस्याओं का त्वरित निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा, इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एव दिलाई क्षम्य नहीं होगी।
उन्होंने ये भी कहा कि योजनाओं का गुणवत्ता एवं धरातल पर कार्य न होने की दशा में एवं आम जनमानस की समस्याओं का त्वरित निस्तारण न करने वाले की शिकायत मिलने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, एचआरडीए उपाध्यक्ष मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, डिप्टी कलेक्टर रुड़की प्रेम लाल, उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी रुड़की लक्ष्मी राज चौहान, उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार साहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल ने की कड़ी कार्यवाही-तत्काल प्रभाव से अवर अभियन्ता निलम्बित

  दिनांकः 17 अगस्त, 2026 दिनांक 16 अगस्त, 2026 की शाम को खदरी ग्रामसभा में तेज वर्षा के बीच टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला…

कुंभ से पहले बदल रही हरिद्वार की तस्वीर, निर्माण कार्यों में तेजी के मेलाधिकारी ने दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 17 अगस्त 2026* आगामी कुंभ मेला-2027 में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए हरिद्वार के प्रमुख मार्गों, पुलों और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *