जिला चिकित्सालय में स्थापित हो रही, सुगम सुविधाएं

देहरादून दिनांक 14 अप्रैल 2025, (सू. वि), मा0 मुख्यमंत्री के कड़े निर्णय व मार्गदर्शन एवं  जिलाधिकारी सविन बंसल के समर्पण भाव से विभिन्न से जिले विकास कार्य धरातल पर उतरने लगे हैं। जिला चिकित्सालय बल्ड बैंक निर्माण युद्धस्तर पर जारी है। इसके अतिरिक्त चिकित्सालय में आटोमेटेड पार्किंग, कैंटीन का निर्माण कार्य भी अतिंम चरण में है।
जिलाधिकारी सविन बंसल जनपद में स्वास्थ सेवाओं एवं जन सामान्य से संबंधित विषयों एवं समस्याओें पर गंभीर हैं। जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक स्थापित करना डीएम की सर्वाेच्च प्राथमिकता में से एक है।  जिसके परिणाम स्वरूप जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में धनराशि ₹ 142.91 लाख से ब्लड बैंक का निर्माण शुरू हो गया है।जिलाधिकारी स्वयं इसकी मॉनिटरिंग के साथ ही शासन तथा उच्च स्तर पर स्वयं समन्वय कर रहें हैं, जिसके परिणाम स्वरूप इस वर्ष जिला चिकित्सालय को अपना ब्लड बैंक,मिल जाएगा जिसका कार्य युद्धस्तर पर जारी है।   जिलाधिकारी स्वयं इसकी मॉनिटरिंग के साथ ही शासन तथा उच्च स्तर पर स्वयं समन्वय कर रहें हैं, जिसके परिणाम स्वरूप इसी वित्तीय वर्ष जिला चिकित्सालय को अपना ब्लड बैंक, मिलने की संभावना बढ गई है। जहां जिला चिकित्सालय को अपन ब्लड बैंक होगा, वहीं जनमानस मरीजों आगंतुकों को रक्त की आवश्यकता होने पर भटकना नहीं पड़ेगा।  जहां जिला चिकित्सालय को अपना ब्लड बैंक होगा, वहीं जनमानस मरीजों आगंतुकों को रक्त कीआवश्यकता होने पर भटकना नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही चिकित्सालय में जल्द ही डेडिकेटड ‘‘ रक्त गरूड़’’ इलैक्ट्रिक वाहन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे तीमारदारों को बल्ड लेने को आवागमन में सुविधा होंगी। साथ ही एसएसएनसीयू की क्षमता भी डबल की जा रही है। डीएम के निर्देश पर चिकित्सालय में आशाघर की सुविधा एवं दवाई के कांउटर पहले ही बढा दिए गए है। राज्य का पहला वैक्सिनेशन सेंटर जो पूरे सप्ताह वैक्सिनेशन की सुविधा देता है शुरू करवा दिया गया है।
जिलाधिकारी श्री बंसल पदभार ग्रहण करते ही जनमानस से जुड़े  विषयों पर गंभीर हैं लोकसेवक के रूप जनमानस के उनके दायित्वों को निर्वहन करने में सदैव तत्पर रहे हैं। उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने का कार्य कर रहे, चिकित्सालय में ब्लड बैंक निर्माण कार्यों से लेकर एसएसएनसीयू संचालित करना, चिकित्सालय में आशा घर, उप जिला चिकित्सालय में आईसीयू संचालित करना, दुरस्थ क्षेत्र त्यूनी का चिकित्सालय में अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन सहित रेडियोलॉलिस्ट की व्यवस्था, साहिया में स्वास्थ्य सेवा में सुधार, विकासनगर चिकित्सालय में मरीजों हेतु निशुल्क भोजन, चिकित्सालयों दवाई कांउटर बढाने, प्रेमनगर में ओटी संचालन, साहिया में अल्ट्रायाउंड मशीन स्थापित करने तथा रोस्टरवार रेडियोलॉजिस्ट की डयूटी लगाने, जिला चिकित्सालय के एसएसएनसीयू तथा नारीनिकेतन के लिए डेडिकेटेड एम्बुलेंस आदि अनेक कार्य स्वास्थ्य क्षेत्र में किये है।

Related Posts

महर्षि सुश्रुत जयंती पर विशेष

हरिद्वार। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के स्वर्णिम इतिहास में महर्षि सुश्रुत का नाम अद्वितीय सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्हें विश्व का प्रथम शल्य चिकित्सक (Father of Surgery) माना जाता…

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *