ऑपरेशन प्रहार” के तहत ‘पिल्ला गैंग’ के नाबालिग सहित 04 आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिये

कनखल हरिद्वार

हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधियों एवं हुड़दंगियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

कनखल क्षेत्र में लगातार मिल रही मारपीट व हुड़दंग की शिकायतों के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कनखल द्वारा सादे वस्त्रों में विशेष पुलिस टीमें गठित कर जगजीतपुर, पीठ पुलिया, फुटबॉल ग्राउंड एवं गुरुकुल कांगड़ी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग कराई जा रही थी।

दिनांक 10.04.2026 को वादी कुलदीप कुमार निवासी कनखल द्वारा अपने पुत्र के साथ हुई मारपीट के संबंध में थाना कनखल पर मु0अ0सं0 126/26 पंजीकृत कराया गया था।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 25.05.2026 को पुलिस टीम द्वारा नाबालिग सहित 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

आरोपी नितिश कुमार उर्फ साजन उर्फ खबड़ा के विरुद्ध एक अन्य अभियोग मु0अ0सं0 182/26 के तहत पैसे मांगने एवं पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में भी पंजीकृत किया गया है।

सभी आरोपियों के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
1. एक नाबालिग
2. ⁠सक्षम उर्फ सावन पुत्र मनोज कुमार निवासी विकास कॉलोनी, पुराना रानीपुर मोड़, कोतवाली नगर हरिद्वार
3. ⁠राजकुमार उर्फ जौंग पुत्र सोमपाल निवासी मोहल्ला मजरी, निकट बुढ्ढी माता मंदिर, जमालपुर, कोतवाली कनखल हरिद्वार
4. ⁠नितिश कुमार उर्फ साजन उर्फ खबड़ा
निवासी मोहल्ला सगरावाला गली नं0-5, जगजीतपुर, कोतवाली कनखल हरिद्वार

*पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत
2. व0उ0नि0 अनुज सिंह
3. ⁠उ0नि0 प्रकाश चंद
4. ⁠उ0नि0 गम्भीर सिंह तोमर
5. ⁠उ0नि0 ललित मोहन अधिकारी
6. ⁠का0 सतेंद्र रावत
7. ⁠का0 उमेद सिंह
8. ⁠का0 रधुबीर सिंह
9. ⁠का0 प्रलव चौहान

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *