नशे में वाहन चला रहे 02 चालक पुलिस ने लिये हिरासत में, दो

हरिद्वार

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 19.05.2026 की रात्रि को रानीपुर पुलिस द्वारा रैश ड्राइविंग एवं DRINK AND DRIVE वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान विष्णुलोक कॉलोनी सोलर प्लांट के पास 02 वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।

पुलिस टीम द्वारा दोनों चालकों का मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत हिरासत में लेते हुए दोनों वाहनों को सीज किया गया।

*नाम पता वाहन चालक*
1. अनिल पुत्र स्व. सुभाष सिंह निवासी जटनीवाला, थाना किरतपुर, जिला बिजनौर (उ0प्र0) हाल निवासी- शास्त्रीनगर, कनखल, हरिद्वार उम्र- 24 वर्ष
2. ⁠दिपांशु पुत्र कर्मवीर सिंह निवासी मोहल्ला कड़च्छ, थाना ज्वालापुर, हरिद्वार निकट छोटा रविदास मंदिर उम्र- 24 वर्ष

*सीज वाहन*
1. मो0सा0 रजि0 नं0 UK08 BB 1276
2. मो0सा0 स्प्लेंडर रजि0 नं0 UK08 AX 2610

*पुलिस टीम*
1. अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल
2. का0 नरेन्द्र राणा
3. का0 अमित राणा

Related Posts

50 हजार रुपये के छपे जाली नोट, लैपटॉप, प्रिंटर व अन्य उपकरण बरामद*

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने नकली नोट तैयार कर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने…

ग्राम रणसुरा में जानलेवा फायरिंग कांड में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस को जान से मारने की नियत से की गई फायरिंग की घटना में एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *