जिलाधिकारी महोदय ने किया STEM LAB का उद्घाटन

हरिद्वार

आज दिनांक 22 जुलाई 2026 को परिवर्तन आदर्श विद्यालय परियोजना के अंतर्गत पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुण्डाखेड़ा कलां, लक्सर (हरिद्वार) में रिलैक्सो फुटवियर्स लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम के तहत तीन राजकीय विद्यालयों में STEM Robotics Lab का शुभारंभ एवं लगभग 3000 छात्र-छात्राओं को शिक्षा किट वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित ने STEM Robotics Lab का उद्घाटन किया तथा छात्र-छात्राओं को शिक्षा किट वितरित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। परियोजना के अंतर्गत विकासखंड लक्सर के तीन विद्यालयों में STEM Robotics Lab स्थापित की गई हैं तथा लगभग 3000 छात्र-छात्राओं को शिक्षा किट वितरित की जाएगी।
कार्यक्रम की शुरुआत में रिलैक्सो फुटवियर्स लिमिटेड के सीएसआर प्रमुख गम्भीर अग्रवाल ने परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2018 में 13 विद्यालयों से प्रारम्भ हुई परिवर्तन आदर्श विद्यालय परियोजना के अंतर्गत वर्तमान तक 148 विद्यालयों को सम्मिलित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि परियोजना के माध्यम से विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, कौशल विकास, नवाचार एवं आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर निरंतर कार्य किया जा रहा है।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने कहा कि रिलैक्सो द्वारा हरिद्वार जनपद के 100 से अधिक विद्यालयों में किए गए कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण कर परियोजना के अंतर्गत किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा की तथा उन्हें संतोषजनक एवं प्रेरणादायी बताया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा रिलैक्सो एवं ममता HIMC टीम के सहयोग से विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान एवं नवाचार आधारित मॉडल एवं प्रोजेक्ट्स का अवलोकन कर बच्चों की सराहना की।
उपजिलाधिकारी, लक्सर ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में STEM Lab समय की आवश्यकता है। ऐसी प्रयोगशालाएँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं व्यावहारिक ज्ञान का विकास करती हैं तथा भविष्य में अन्य विद्यालयों में भी इस प्रकार की लैब स्थापित किए जाने की आवश्यकता है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार ने कहा कि STEM Lab विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रभावी माध्यम है। इसके माध्यम से विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अभियंत्रिकी एवं गणित (STEM) के मूलभूत सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने तीन विद्यालयों में STEM Lab की स्थापना हेतु रिलैक्सो का आभार व्यक्त किया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी लक्सर श्री विनोद कुमार ने बताया कि विकासखंड लक्सर के 77 विद्यालयों में कौशल उन्नयन के साथ-साथ भौतिक आधारभूत संरचना के विकास हेतु विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवाचार के रूप में विकासखंड के तीन विद्यालयों में स्थापित STEM Lab विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के अतिरिक्त उपजिलाधिकारी लक्सर, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार, तहसीलदार लक्सर, खण्ड विकास अधिकारी लक्सर, खण्ड शिक्षा अधिकारी लक्सर, रिलैक्सो फुटवियर्स लिमिटेड के एचआर हेड श्री नितिन शर्मा, ममता HIMC से डॉ. हिमांशु, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुभाष चन्द्र, ग्राम प्रधान मुण्डाखेड़ा कलां, एसएमसी की अध्यक्षा, रिलैक्सो एवं ममता HIMC के प्रतिनिधिगण, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. सन्तोष कुमार चमोला द्वारा किया गया।

Related Posts

शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 क्रियान्वयन के 71 लक्ष्य पूर्ण

  देहरादून, 21 जुलाई 2026 भारत सरकार द्वारा नई शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को सार्थक ट्रैकर पर विद्यालयी शिक्षा विभाग को दिये गये 202 लक्ष्यों में से 71 लक्ष्य…

निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत

  देहरादून, 4 जुलाई 2026 विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत मेडिकल प्रमाण पत्रों के आधार पर स्थानांतरण चाहने वाले बीमार शिक्षकों को दोबारा स्वास्थ्य परीक्षण से गुजरना पड़ेगा। इसके लिये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *