विश्व पर्यावरण दिवस अलग-अलग स्थानों पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

आज दिनांक- 05-06-2024 को हमारे स्थान हरिद्वार में “आईटीसी मिशन सुनहरा कल” के अंतर्गत प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अलग-अलग स्थानों पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यह विश्व पर्यावरण दिवस हमारे स्थान के विभिन्न विद्यालयों व समुदायों में शिक्षकों, ग्राम प्रधान, अभिभावकों व बच्चों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण, पर्यावरण आधारित चित्रकला प्रतियोगिता, रैली, रोल प्ले आदि का आयोजन किया गया। इसके अलावा मुख्य रूप से पुलिस लाइन रोशनाबाद (हरिद्वार) में एएसपी श्री राजेश चौहान व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, आईटीसी एचआर हेड श्री अल्ताफ सर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हरिद्वार की टीम व आईटीसी सीएसआर टीम के साथ वृक्षारोपण किया गया। सभी ने मिलकर पर्यावरण पर आधारित हमारे द्वारा लिखे/बनाए गए नारे (पम्फलेट) बोले। इसके अलावा हरिद्वार ग्रीन कैंपस में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां/गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर आईटीसी एचआर हेड श्री अल्ताफ सर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हरिद्वार की टीम, आईटीसी सीएसआर टीम तथा आईटीसी समर्थित अन्य संस्थाओं के कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में सभी ने मिलकर वृक्षारोपण किया तथा सभी को आईटीसी की ओर से पुरस्कृत भी किया गया। उपरोक्त के अलावा हमारी टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर हमारे कार्यालय के सामने पार्क में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हमारे द्वारा आयोजित सभी गतिविधियां बहुत अच्छे ढंग से संचालित की गईं। सभी ने इसकी बहुत सराहना की।

Related Posts

कुंभ मेला-2027 : तैयारी को लेकर मेला प्रशासन द्वारा प्रतिदिन योजनाओं का निरीक्षण और मौके पर समीक्षा का सिलसिला जारी

  *हरिद्वार, 16 मई 2026* कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को सुव्यवस्थित व समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए मेला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। मेला प्रशासन ने…

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शीघ्र होगी शिक्षकों की तैनातीः डा. धन सिंह रावत

  देहरादून, 16 मई 2026 राज्य के सभी अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर एक सप्ताह के भीतर तैनाती की जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *