प्रशासन द्वारा फुटपाथ सुव्यवस्थित अभियान चलाया गया

*हरिद्वार 10 सितंबर 2025*
शहर में फुटपाथ को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिससे आम जनमानस एवं श्रद्धालुओं को फुटपाथ पर चलने में कोई दिक्कत एवं परेशानी ना हो तथा जाम की स्थिति से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा फुटपाथ को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में शहर क्षेत्रांतर्गत नगर निगम, प्रशासन एवं पुलिस द्वारा फुटपाथ को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।जिसके माध्यम से व्यापारियों से अपेक्षा की जा रही है कि उनके द्वारा अपने प्रतिष्ठानो के आगे फुटपाथ पर रखे समान को सुव्यवस्थित ढंग से रखने तथा फुटपाथ एवं सड़क से हटाने के लिए कहा जा रहा है इसके अलावा जिला प्रशासन का सहयोग करने को कहा जा रहा है जिससे कि फुटपाथ खाली रहे और आम राहगीरों एवं वाहनों की आवाजाही में कोई रुकावट एवं दिक्कत ना होने पाए।
उन्होंने सभी व्यापारी प्रतिष्ठानों को सचेत किया है कि इस अभियान के माध्यम से किसी प्रतिष्ठान द्वारा प्रशासन का सहयोग नहीं किया जाता है तो तथा फुटपाथ एवं सड़क पर अपना सामान रखते है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने अवगत कराया है कि देवपुरा चौक से रानीपुर मोड तक विशेष फुटपाथ सुव्यवस्थित अभियान चलाया गया। उन्होंने अवगत कराया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *