भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 138वीं जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

 

*हरिद्वार 10.09.2025*

भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के 138 वी जयंती जनपद में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।पंत जी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पहले पंत पार्क पहुंचकर पंत जी को माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के चित्र पर पुष्प माला एवं श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर वक्ता एवं समाज सुधारक थे, जिनकी आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिलाधिकारी ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी का जन्म 10 सितंबर 1887 को अल्मोड़ा जिले के खूंट गांव में हुआ था, उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक और विधि की डिग्री हासिल की तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। कॉलेज के दिनों से ही वह राजनीति में सक्रिय हो गए थे तथा गोपाल कृष्ण गोखले जैसे नेताओं से प्रभावित हुए।
जिलाधिकारी ने कहा कि पंत जी के आधुनिक भारत के सपने को साकार करने के लिए सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा एवं ईमानदारी से करना है तथा समाज के अंतिम छोर में निवासरत व्यक्तियों तक सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है तथा इस दिशा में सभी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। जिससे की प्रदेश एवं जनपद विकास एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सके।
जनपद में सभी कार्यालयो एवं शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए तथा उनके जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला गया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।      
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम नंदकुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त दीपेंद्र सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी आर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *