नदियों को स्वच्छ एवं साफ रखने के लिए उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को दिलाई गई शपथ।

 

हरिद्वार 29 जुलाई 2025 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में नमामि गंगे परियोजना के तहत नदी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ आज
मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने नमामि गंगे घाट,चंडी पुल पर किया।इस अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारी,नगर निगम एवं नमामि गंगे परियोजना के अधिकारी एवं कार्मिक स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान में शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने कहा कि मां गंगा एवं उसकी सहायक नदियों को साफ एवं स्वच्छ रखने के उद्देश्य से एवं नदियों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए जनपद में आज से सितंबर 2025 तक ग्राम स्तर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जायेंगे जिसमें मां गंगा के सभी घाटों की सफाई कराई जायेगी इसके साथ ही ग्राम स्तर तक भी नमामि गंगे परियोजना एवं जिला पंचायत राज विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा ,जिसमें लोगों को नदियों को साफ एवं स्वच्छ रखने एवं सिंगल यूस प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा ।
उन्होंने यह भी अवगत कराया की नदियों के संरक्षण में मानव जीवन के योगदान के संबंध में शिक्षा विभाग के माध्यम से छात्र एवं छात्राओं से निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने उपस्थित अधिकारियों एव कार्मिकों को नदियों को साफ स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर परियोजना निर्देशक केएन तिवारी,जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश,मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल भंडारी ,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल,नगर निगम के कार्मिक सहित नमामि गंगे परियोजन के अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *