हरिद्वार में आकांक्षा हाट: महिला सशक्तिकरण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम

 

हरिद्वार, 29 जुलाई 2025: नीति आयोग के 6-दिवसीय ‘संपूर्णता अभियान’ के तहत हरिद्वार में आकांक्षा हाट का भव्य शुभारंभ हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को सशक्त बनाना है। आज, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) श्रीमती आकांक्षा कोंडे ने व्यक्तिगत रूप से इस हाट का भ्रमण किया और महिला सशक्तिकरण की दिशा में इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की। उनकी पहल पर यह हाट हर की पौड़ी स्थित सीसीआर टावर के सामने 2 अगस्त 2025 तक चलेगी।
आज, हाट के दूसरे दिन, विभिन्न प्रकार के उत्पाद जैसे डेयरी उत्पाद, जूट के बैग, हस्तनिर्मित वस्त्र, शहद, सिंघाड़े के आटे के बिस्कुट, लिप्पन आर्ट और राखियाँ आगंतुकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे। कुल 8 स्टॉलों पर शानदार बिक्री दर्ज की गई, जो इस पहल की सफलता का स्पष्ट संकेत है।
मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने हाट का जायजा लेते हुए महिलाओं से मुलाकात की और उनके उत्साह को बढ़ाया।यह प्रयास महिलाओं के कौशल को पहचानकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने महिला उद्यमियों से मिलकर उनके उत्पादों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही, अन्य अधिकारियों ने भी उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए खरीदारी की। जिला प्रशासन, नीति आयोग और ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के संयुक्त सहयोग से आयोजित यह हाट महिलाओं को उनके उत्पादों के लिए एक बड़ा बाज़ार उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
ग्राहकों की प्रतिक्रिया के लिए “हुनर की छाप” हैंड पेंट और हैंड रिटन फीडबैक बोर्ड की व्यवस्था भी की गई है।
इस दौरान सीडीओ के साथ परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री कैलाश नाथ तिवारी, जिला विकास अधिकारी श्री वेदप्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री अतुल प्रताप सिंह, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नलिनीत घिल्डियाल, जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

निर्विरोध चुनाव होना कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय और संगठन की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार। ज्वालापुर और मंगलौर की सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के निर्विरोध चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के साथ डायरेक्टरों का सम्मान वेद मंदिर आश्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने…

ग्रामोत्थान रीप परियोजना के कार्यों की प्रगति समीक्षा

  *हरिद्वार 24 मई 2026* ग्रामोत्थान रीप परियोजना के कार्यों की प्रगति समीक्षा FAD के Country Director, Mr. James Marc Shields के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का भ्रमण कर किया गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *