प्रकृति की गोद में ‘हरित योग’ की पहल, झिलमिल झील में हुआ भव्य आयोजन

 

हरिद्वार, 1 जून 2025 – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में हरिद्वार की झिलमिल झील के सुरम्य वातावरण में “हरित योग कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया।   कार्यक्रम की शुरुआत प्रकृति की गोद में योगाभ्यास और वृक्षारोपण के साथ हुई, जिसने शारीरिक, मानसिक और पर्यावरणीय संतुलन का संदेश दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने की, वहीं सह-अध्यक्षता राष्ट्रीय आयुष मिशन के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अवनीश उपाध्याय ने निभाई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के नोडल अधिकारी डॉ. घनेन्द्र वशिष्ठ, डॉ. अश्वनी कौशिक व डॉ. नवीन दास विशेष सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे।

योग सत्र का सफल संचालन डॉ. विकास दुबे व डॉ. मनीषा चौहान के निर्देशन में किया गया। डॉ. मनीषा चौहान के विवेचना के अनुसार योग अभ्यास निकुंज उपाध्याय व अदिति वर्मा द्वारा कराया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुभ शुरुआत की।

मुख्य अतिथि के रूप में श्री बृज मोहन पोखरियाल, जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि स्वामी अनंतानंद जी महाराज (बायो सीएनजी प्लांट) तथा डॉ. मनोज उप्रेती, संस्थापक – संजीवनी क्रिया योग, लक्ष्मी कांत सैनी, निदेशक – डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल, राज कुमारी, उप प्रधान – गैंडीखाता, नरेश अग्रवाल, विशेष पुलिस अधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारीगण कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे।

अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों द्वारा फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वालों में शीला चमोली, दीपक पाण्डे, निकुंज, दीपिका बैंज्वाल, महावीर सिंह, रोहतास, टेकचन्द्र, अमित कुमार, विनय कुमार, अरुण कुमार थापा एवं अन्य सहयोगी शामिल रहे। क्षेत्र की आशा बहनों ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की।

कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का स्वागत किया गया।

Related Posts

निर्विरोध चुनाव होना कार्यकर्ताओं के आपसी समन्वय और संगठन की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद

हरिद्वार। ज्वालापुर और मंगलौर की सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के निर्विरोध चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के साथ डायरेक्टरों का सम्मान वेद मंदिर आश्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने…

ग्रामोत्थान रीप परियोजना के कार्यों की प्रगति समीक्षा

  *हरिद्वार 24 मई 2026* ग्रामोत्थान रीप परियोजना के कार्यों की प्रगति समीक्षा FAD के Country Director, Mr. James Marc Shields के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का भ्रमण कर किया गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *