विकासखंड स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन

हरिद्वार 

खंड शिक्षा कार्यालय लक्सर के सभागार में आज विकासखंड स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गयाI
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार जी ने दीप प्रज्वलित कर कियाI इसके उपरांत बीआरपी श्रीमती आरती भट्ट ने सामाजिक विज्ञान विषय में आयोजित होने वाले विकासखंड स्तरीय महोत्सव के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि इससे पूर्व विद्यालय स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया I तत्पश्चात विद्यालय स्तर पर तीनों विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों द्वारा संकुल स्तर पर प्रतिभाग किया गयाI संकुल स्तर पर भाषण प्रतियोगिता, सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता एवं सामाजिक विज्ञान मॉडल एवं प्रदर्शनी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने आज विकासखंड स्तर पर प्रतिभाग कियाI जिसमें भाषण प्रतियोगिता में उत्कर्ष कुमार कक्षा 8 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर बुजुर्ग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में कुमारी करुणा कक्षा 7 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खेड़ी कला ने प्रथम स्थान प्राप्त कियाI सामाजिक विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में हर्षित कक्षा 7 राजकीय इंटर कॉलेज भोगपुर में प्रथम स्थान प्राप्त कियाI
जनपद सामाजिक विज्ञान समन्वयक डॉ संतोष कुमार चमोला ने बताया कि सामाजिक विज्ञान विषय में अभिनव पहल करते हुए राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद(SCERT) उत्तराखंड के तत्वावधान में विभिन्न स्तरों यथा विद्यालय स्तर, संकुल स्तर, विकासखंड स्तर, जनपद स्तर तथा प्रदेश स्तर पर प्रथम बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैI छात्र-छात्राओं में विषय के प्रति जागरूकता, समझ एवं गहन अध्ययन के उद्देश्य से आयोजित सामाजिक विज्ञान महोत्सव में प्रतिभागियों ने बढ़-कर कर हिस्सा लिया I
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(DIET) रुड़की, हरिद्वार से कार्यक्रम समन्वयक श्री भूपेंद्र सिंह जी ने बताया की जनपद के सभी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय इंटर कॉलेज तथा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जहां पर कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं संचालित हैं इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है I
कार्यक्रम के आयोजन में श्री हरपाल सिंह, श्री मोहनलाल, श्रीमती कल्पना कुमारी, श्री पुष्पेंद्र कुमार, श्रीमती शर्मिला देवी, श्रीमती प्रीति शर्मा ने अमूल्य योगदान दियाI कार्यक्रम के समापन पर श्री मोहनलाल ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायक गण, अभिभावकों एवं शिक्षकों का हार्दिक आभार व्यक्त कियाI

Related Posts

परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना सत्यापन संचालित 50 से अधिक ई-रिक्शा सीज

हरिद्वार, दिनांक 11 जून 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा बिना सत्यापन संचालित ई-रिक्शाओं…

जिलाधिकारी ने गंगदासपुर गाँव में एसआईआर की प्रगति का लिया जायजा, बीएलओ को कार्य में तेजी लाने के निर्देश

  हरिद्वार, 11 जून, 2026। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गंगदासपुर क्षेत्र का भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *