नौ महीने के लंबे इंतजार के बाद केंद्र सरकार द्वारा 8वे वेतन आयोग के

हरिद्वार,
नौ महीने के लंबे इंतजार के बाद केंद्र सरकार द्वारा 8वे वेतन आयोग के गठन की घोषणा का गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (जी पी डब्लू ओ) ने स्वागत किया है साथ ही चेतावनी भी दी है कि आयोग के विचारणीय टर्म्स ऑफ रेफरेंस में पेंशन के साथ छेड़ छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी।
जी पी डब्लू ओ के महामंत्री जे पी चाहर कहा कि विस्तृत टिप्पणी वेतन आयोग के विधिवत गठन और टर्म्स ऑफ रेफरेंस से संबंधित अधिसूचना जारी होने पर दी जाएगी। चाहर ने कहा है कि वित्त विधेयक 2025 पर सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और “नॉन कोटरीब्यूटरी पेंशन के बिना फंड वाला खर्च” की व्यवस्था सरकार को करलेनी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि अब वेतन आयोग की सिफारिशें वर्ष 2027 के अंत तक आने की संभावना है और इस विलम्ब तथा इस बीच के एरियर पर भी सरकार की नियत पर ध्यान रखना होगा।

Related Posts

प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल ने की कड़ी कार्यवाही-तत्काल प्रभाव से अवर अभियन्ता निलम्बित

  दिनांकः 17 अगस्त, 2026 दिनांक 16 अगस्त, 2026 की शाम को खदरी ग्रामसभा में तेज वर्षा के बीच टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला…

कुंभ से पहले बदल रही हरिद्वार की तस्वीर, निर्माण कार्यों में तेजी के मेलाधिकारी ने दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 17 अगस्त 2026* आगामी कुंभ मेला-2027 में देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए हरिद्वार के प्रमुख मार्गों, पुलों और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *