छात्रावास की समस्याओं हेतु वार्डन ने विधायक को दिया प्रार्थना-पत्र ।

 हरिद्वार –

आज दिनांक 23 अगस्त 2023 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय अलीपुर के वार्डन प्रवीण कपिल ने ज्वालापुर स्थित ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर जी के कार्यालय पहुंच कर विधायक जी को छात्रावास की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि विद्युत चले जाने पर छात्रावास में पानी की भारी समस्या हो जाती है, जिसके लिए छात्रावास में एक “हैंड पंप” की आवश्यकता है । साथ ही छात्रावास में अधिकतर भाग कच्चा होने से गंदगी होती है और छात्रों की सुरक्षा का भी खतरा बढ़ जाता है । जिस हेतु वार्डन प्रवीण कपिल द्वारा कच्चे स्थान पर “लॉकिंग टायल” लगवाने की मांग की गई । दोनो मांगो हेतु छात्रावास वार्डन प्रवीण कपिल व लेखाकार नितिन मल्होत्रा द्वारा विधायक जी को लिखित में प्रार्थना – पत्र दिया गया । विधायक ज्वालापुर श्री रवि बहादुर जी द्वारा छात्र व छात्रावास हित में जल्द से जल्द “हैंड पंप” व “लॉकिंग टायल” प्राथमिकता पर लगवाने का आश्वासन दिया गया।

Related Posts

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु यूपीसीएल प्रतिबद्ध : प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी

देहरादून उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज उपभोक्ता शिकायतों के प्रभावी,…

ओवरचार्जिंग के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, 25 वाहनों का चालान एवं 5 वाहन सीज़.

  *हरिद्वार, 13 जुलाई, 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में ई-रिक्शा एवं ऑटो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *