हरिद्वार पुलिस ने गायब हुई नाबालिक छात्राओं को 24 घंटे के भीतर किया बरामद

 

ज्वालापुर/हरिद्वार 

कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत माता वैष्णो देवी स्कूल के लिए अपने घर से निकली 02 नाबालिक छात्राएं लापता हो गई। दिनांक 21.08.2023 को सरोज कुमार निवासी मोहल्ला चौहानन की शिकायत पर कोतवाली ज्वालापुर पर क्रमशः 13 वर्षीय दोनों बालिकाओं के अपहरण के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 628/2023 धारा 363 आईपीसी अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना का तत्काल अनावरण हेतु एसएसपी श्री अजय सिंह के निर्देश पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर नाबालिक बालिकाओं की तलाश हेतु रवाना की गई। क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन/आसपास पूछताछ कर/व्हाट्सएप सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रसार प्रचार कर लगातार प्रयासों के पश्चात आज दिनांक 22.08.2023 को दोनों नाबालिक बालिकाओं को सकुशल जीआरपी बरेली से बरामद किया गया।

दोनों नाबालिक बालिकाओं को परिजनों द्वारा पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

पुलिस टीम
1-प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा
2-वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष सेमवाल
3-प्रभारी चौकी बाजार विकास रावत
4-महिला उप निरीक्षक पूजा पांडेय
5-हैड कॉस्टेबल प्रेम सिंह
6-का0 संदीप सिंह
7-का0 दीपक चौधरी
8-का0 सुनील दत्त शर्मा

Related Posts

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु यूपीसीएल प्रतिबद्ध : प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी

देहरादून उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज उपभोक्ता शिकायतों के प्रभावी,…

ओवरचार्जिंग के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, 25 वाहनों का चालान एवं 5 वाहन सीज़.

  *हरिद्वार, 13 जुलाई, 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में ई-रिक्शा एवं ऑटो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *