ब्रह्मलीन स्वामी मुक्तानन्द महाराज विद्वान एवं तपस्वी संत थे-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज

हरिद्वार,-अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने पंतजलि योगपीठ के कोषाध्यक्ष एवं योगगुरू बाबा रामदेव के निकट सहयोगी ब्रह्मलीन स्वामी मुक्तानंद महाराज के ब्रह्मलीन होने पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी मुक्तानन्द महाराज विद्वान एवं तपस्वी संत थे। दिव्य योग मंदिर एवं पतंजलि योगपीठ के संस्थापकों में शामिल रहे स्वामी मुक्तानन्द महाराज योग व आयुर्वेद के भी महान विद्वान थे। योग व आयुर्वेद के माध्यम से देश सेवा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके ब्रह्मलीन होने से हुई क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे और योग गुरू बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण महाराज को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने ब्रह्मलीन स्वामी मुक्तानन्द महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वामी मुक्तानन्द के ब्रह्मलीन होने से संत समाज को गहरी क्षति पहुंुची है। योग व आयुर्वेद के माध्यम से पूरी दुनिया को निरोगी बनाने के पतंजलि के अभियान में उन्होंने जीवनपर्यन्त अहम योगदान दिया। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह शास्त्री व श्रीमहंत रघुमुनि ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी मुक्तानन्द महाराज ने भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति योग व आयुर्वेद को पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित करने में स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया। उनके द्वारा प्रदत्त ज्ञान व शिक्षाएं अनन्तकाल तक समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी। कालिका पीठाधीश्वर श्रीमहंत सुरेंद्रनाथ अवधूत ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी मुक्तानन्द महाराज मधुरभासी व सरल स्वभाव के संत थे। योगऋषि स्वामी रामदेव व आचार्य बालकृष्ण की भावुकता से पता चलता है कि उन्हें स्वामी मुक्तानन्द से उन्हें कितना लगाव था। स्वामी हरिचेतनानन्द, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, स्वामी ऋषिश्वरानन्द, स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, कालिका पीठाधीश्वर श्रीमहंत सुरेंद्रनाथ अवधूत, चण्डी देवी मंदिर के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी, महंत दामोदर दास, महंत जसविन्दर सिंह, बाबा बलराम दास हठयोगी, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी रामेश्वरानन्द सरस्वती, महंत देवानन्द, स्वामी ललितानन्द गिरी, महंत निर्मलदास, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत रूपेंद्र प्रकाश, स्वामी कपिल मुनि, महंत रघुवीर दास, महंत विष्णुदास, महंत सूरजदास ने भी स्वामी मुक्तानन्द के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Related Posts

सी एम ओ ने सभी अस्पतालों में पांच बेड पेंशनर्स के लिए आरक्षित रखने की घोषणा भी की है।

हरिद्वार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के सिंह ने पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों को उनके निदान व उपचार में प्राथमिकता देने और किसी भी तरह की समस्या नहीं होने देने…

प्रथम चरण, घर-घर होगा मकान सूचीकरण का कार्य शुरु

  *हरिद्वार 26 अप्रैल 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य जनपद हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *