मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान

 

*हरिद्वार 06 जून 2026*

सरकारी भूमि,सड़क,नालियों एवं फुटपाथ पर किसी भी दशा में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए है, मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में आज चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान।                                    जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों, नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी सरकारी भूमि,सड़क, फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर अतिक्रमण न हो,जो भी अतिक्रमण किया गया है, उससे हटाने के निर्देश दिए गए है।
जिलाधिकारी ने वर्तमान में चल रही चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित एवं सुगम संचालित करने के लिए एव यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी एवं असुविधा न हो तथा जनपद में जाम की स्थित न हो इसके दृष्टिगत सड़क किनारे, नालियों एवं फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए है।
आज नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी की नेतृत्व में देवपुरा चौक से रेलवे स्टेशन से शिवमूर्ति होते हुए वाल्मीकि चौक (ललतारौ पुल) तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया,इस अभियान के दौरान सड़क किनारे,फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर संचालित 60 से अधिक अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया गया एवं 15 से अधिक ठेलियों जब्त किया गया।
इस अभियान में नगर निगम,पुलिस एवं जिला प्रशासन टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
नगर निगम एवं जिला प्रशासन की ओर से सभी संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि भविष्य में नाली के ऊपर अथवा नाली की सीमा से बाहर किसी भी प्रकार का सामान, निर्माण सामग्री अथवा व्यावसायिक सामग्री रखी जाती है तो उसे तत्काल जब्त करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। साथ ही बार-बार अतिक्रमण किए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध तहरीर देकर विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सिटी उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक संजय शर्मा सहित पुलिस प्रशासन तथा नगर निगम हरिद्वार की टीम उपस्थित रही।

*रुड़की तहसील के अंतर्गत पुहाना एवं  सालियर बाईपास क्षेत्रांतर्गत चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान*

संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में तहसीलदार के नेतृत्व में तहसील रुड़की के अतंर्गत पुहाना एवं  सालियर बाईपास क्षेत्रांतर्गत अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान तहसील प्रशासन,पुलिस विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाया गया ,अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए स्थाई  एवं  अस्थाई अतिक्रमणों को जेसीबी के माध्यम से हटाया गया।
इस अभियान में अपर तहसीलदार कानूनगो, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

*लक्सर मैंन मार्केट ओवर ब्रिज से रेलवे स्टेशन तक चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान*

उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल शुक्ला ने अवगत कराया है कि उनके नेतृत्व में तहसीलदार एवं पुलिस टीम के साथ आज लक्सर में मेन मार्केट ओवर ब्रिज से रेलवे स्टेशन तक सड़क किनारे किए गए 55 से अधिक अवैध अतिक्रमण को हटाया गया, इस दौरान 05 लोगों के चालान करते हुए 9 हजार की धनराशि वसूली गई तथा एक व्यक्ति द्वारा घरेलू सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग करते हुए जब्त किया गया।
इस दौरान तहसील प्रशासन,नगर पालिका,पुलिस सहित समंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

*तहसील भगवानपुर नगर पंचायत   क्षेत्रांतर्गत टोल प्लाजा से रायपुर चौक तक सर्विस रोड पर चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान*

उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी ने अवगत कराया है कि तहसीलदार दयाराम के नेतृत्व में आज भगवानपुर टोल प्लाजा से रायपुर चौक तक सर्विस रोड पर चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान, जिसमें 11 लोगों के चालान करते हुए 12 हजार की धनराशि वसूली गई साथ ही 17 नग समान भी जब्त किया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़क,नालियों एवं फुटपाथ के ऊपर से अतिक्रमण हटाया गया।
इस दौरान नगर पंचायत के अधिकारी, पुलिस की टीम एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

  *हरिद्वार 06 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज नेशनल हाईवे-58 क्षेत्र में…

विगत एक दिन में 160 मीटर पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण

  *हरिद्वार 06 जून 2026* हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *