बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने की पतंजलि योग पीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण से भेंट

दिनांक : 5 दिसंबर, 2023
हरिद्वार : श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज पतंजलि योगपीठ पहुंच कर ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण से भेंट की। भेंटवार्ता के दौरान आयुर्वेद, जड़ी-बूटी उत्पादन और आध्यात्म को लेकर चर्चा हुई। पतंजलि योगपीठ और बीकेटीसी के समन्वय से आयुर्वेद, योग, आध्यात्म के क्षेत्र में कार्य किये जाने की संभावनाओं पर भी वार्ता हुई।

बीकटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मंदिर समिति द्वारा आयुर्वेदिक फार्मेसी एवं प्रशिक्षण विद्यालय का संचालन किया जा रहा है जहां भैषज-कल्पक वैद्य पाठ्यक्रम प्रशिक्षण तथा पंचकर्म प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही जड़ी- बूटियों पर भी कार्य किया जाता है।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम भी पहुंचे और उन्होंने ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर स्वामी श्री हंसप्रकाश जी महाराज के एकादश निर्वाण दिवस उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने वहां महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्रप्रकाश जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

Related Posts

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु यूपीसीएल प्रतिबद्ध : प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी

देहरादून उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज उपभोक्ता शिकायतों के प्रभावी,…

ओवरचार्जिंग के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, 25 वाहनों का चालान एवं 5 वाहन सीज़.

  *हरिद्वार, 13 जुलाई, 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में ई-रिक्शा एवं ऑटो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *