मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार में स्थापित सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण किया।

 

हरिद्वार 22 फरवरी 2024 ।

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने हरिद्वार नगर निगम के ग्राम सराय में स्थापित सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लांट से उठ रही दुर्गंध पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही जनप्रतिनिधियों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त हरिद्वार को कड़े निर्देश देकर कार्रवाई करने के लिए कहा।

गुरुवार को शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ग्राम सराय में चल रहे सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट पहुंचे। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने डॉ अग्रवाल को बताया कि प्लांट से लगातार दुर्गंध उठने के चलते समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसके अलावा प्लांट से गंदा पानी निकलता है, जो सड़कों पर बहता है।

डॉ अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों की शिकायत के बाद स्वयं मौके पर दुर्गंध महसूस की। डॉ अग्रवाल ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए मौके से ही नगर आयुक्त वरुण चौधरी को दूरभाष पर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्गंध के लिए लगातार दवा का छिड़काव किया जाए। इसकी मॉनीटरिंग भी की जाए।

डॉ अग्रवाल ने प्लांट से गंदा पानी निकालने की समस्या पर कहा कि कूड़ा ट्रॉली पर तिरपाल का इस्तेमाल किया जाए। साथ ही डॉ अग्रवाल ने नगर आयुक्त को दोनों ही काम की मॉनिटरिंग बार-बार करने के लिए कहा। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में इस तरह की गई लापरवाही के लिए कड़ी कार्रवाई भी की जाए।

इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त श्यामसुंदर, जिला महामंत्री भाजपा हरिद्वार आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण उत्तर डॉ प्रणव यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरविंद कुमार, ग्राम प्रधान सराय मनीष कुमार, ग्राम प्रधान एक्कड ऋषिपाल सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सराय चेतन यादव, अंकित चौहान, अमन गुप्ता, अंकित शर्मा, पवन यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी तरुण मिश्रा, सेनेटरी इंस्पेक्टर श्रीकांत आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

आरसीएस पोर्टल लॉन्च होने से ऑनलाइन हुई सूबे की सहकारी सेवाएं

    देहरादून, 15 जून 2026 उत्तराखंड में सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ सभागार,…

सोमवती अमावस्या पर उमड़ी आस्था की भीड-कुंभ प्रबंधन की रणनीति को परखने का बना महत्वपूर्ण अवसर*

  *हरिद्वार, 15 जून 2026* सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा।   हरकी पैड़ी एवं आसपास के गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *