जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में 29 अप्रैल को आयोजित की जाएगी जिला योजना समिति की बैठक

 

*हरिद्वार 26 अप्रैल 2026*

मुख्य विकास अधिकारी/सयुक्त सचिव जिला योजना समिति डॉ ललित नारायण मिश्र ने अवगत कराया है कि जिला योजना समिति की बैठक दिनांक 29 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार,रोशनाबाद हरिद्वार में जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आहूत की गई है, जिसमें जिला योजना वर्ष 2026-27 के परिव्यय एवं योजनाओं का अनुमोदन किया जाएगा।
उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी निर्धारित स्थान एवं समय पर समस्त सूचनाओं सहित स्वयं बैठक में प्रतिभाग करना सुनाश्चित करे।

Related Posts

एआरटीओ (प्रशासन) द्वारा ई-रिक्शाओं की औचक जांच, ओवरचार्जिंग एवं ओवरलोडिंग पर तीन ई-रिक्शा सीज

  *हरिद्वार, 10 जून 2026* सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत हरिद्वार में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की…

सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा निरंतर की जा रही है कार्यवाही

  *हरिद्वार 10 जून 2026* अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *