विगत एक दिन में 417 मीटर पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण

 

*हरिद्वार 26 अप्रैल 2026*

हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे निर्माण कार्यों को त्वरित गति से दिन रात कार्य करते हुए पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कांट्रेक्टर को दिए गए थे।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए है की चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सीवरेज कार्य हेतु जो भी सड़के खोदी गयी है उन सड़कों का हर हाल में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाए,जिसके अनुपालन में कार्य तीव्र गति से किए जा रहे है।
परियोजना प्रबंधक निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा उत्तराखंड पेयजल निगम मिनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केएफडब्लयू वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के अंतर्गत कराए जा रहे सड़क पुनर्निर्माण संबंधी कार्य जिसके तहत 25 अप्रैल को किए गए निर्माण कार्यों का विवरण निम्नवत है जिसमें- पैकेज 01 में बिटुमिनस रोड़ वर्क इंडस्ट्रियल एरिया 220 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा कुल 220 मीटर कार्य पूर्ण कर लिया गया है। तथा पैकेज 02 के अंतर्गत  गणपतिधाम फेस 3 सीसी रोड 105 मीटर, द्वारका विहार 30 मीटर,त्रिलोक नगर पावर ब्लॉक 62 मीटर कार्य पूर्ण करते हुए कुल 197 मीटर निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है ।

उन्होंने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम खोदे गये सड़कों का कार्य दिन-रात त्वरित गति से किए जा रहे है।

Related Posts

सामुदायिक केन्द्र द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर “एक शाम शहीदों के नाम” समारोह का आयोजन

  शिवालिक नगर, हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिनांक 14 अगस्त 2026 को सामुदायिक केन्द्र समिति शिवालिक नगर (रजि.) द्वारा सामुदायिक केन्द्र फेस-3, शिवालिक नगर में देश के…

जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

  *हरिद्वार,15 अगस्त 2026* जनपद में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *