बिना वैध लाइसेंस संचालित खाद्य निर्माण इकाइयों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

 

*हरिद्वार, 15 जुलाई 2026*

जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये आदेशों के क्रम में तथा गुप्त सूचना के आधार पर, अपर आयुक्त, खाद्य सुरक्षा गढ़वाल मण्डल आर. एस. रावत के नेतृत्व में लक्सर तहसील प्रशासन, खाद्य सुरक्षा हरिद्वार तथा थाना लक्सर की संयुक्त टीम द्वारा 15 जुलाई 2026 को लक्सर के पास स्थित खरंजा कुतुबपुर में स्थित मावा निर्माण इकाइयों पर छापामार कार्यवाही की गयी।
टीम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी, तहसीलदार लक्सर, दीवान राणा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन व लक्सर थाना के स्टाफ उपस्थित रहे।
मौके पर मावा निर्माण व दूध विक्रय का कार्य कुरबान पुत्र छब्बर तथा इलियास पुत्र असरफ द्वारा बिना फूड लाइसेंस के किया जा रहा था। मौके पर अभिहित अधिकारी द्वारा पार्टी की विपरीत, बर्तनों के संबंध में कुछ भी नहीं पाये गये, जिसके कारण दोनों मावा निर्माण इकाइयों को अग्रिम आदेश तक बंद करने के नोटिस वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन द्वारा जारी कर दिये गये हैं।
दोनों मावा निर्माण इकाइयों से प्रयोगशाला जांच हेतु मावा निर्माण में प्रयोग किये जा रहे दूध के 03 नमूने लिये गये। बिना वैध लाइसेंस के खाद्य निर्माण इकाई का संचालन करने तथा अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने के कारण दोनों मावा निर्माण इकाइयों के मालिकों के विरुद्ध माननीय न्यायालय में वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

Related Posts

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

हरेला पर्व पर नगर निगम हरिद्वार का हरित संकल्प, पौधारोपण के साथ स्वच्छता एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर नगर निगम हरिद्वार ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से रोड़ीबेलवाला स्थित सीसीआर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *