देहरादून
दिनांकः 16 जुलाई, 2026
आज दिनांक 16 जुलाई, 2026 को पर्यावरण और संस्कृति से जोड़ने वाले उत्तराखण्ड लोकपर्व हरेला के उपलक्ष्य में विक्टोरिया क्रास विजेता गबर सिंह ऊर्जा भवन परिसर में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। फलदार एवं छायादार आम इत्यादि वृक्षारोपण के उपरान्त यूपीसीएल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण की सुरक्षा करने एवं एक स्वच्छ हरित ओर सुन्दर उत्तराखण्ड के निर्माण में भागीदार होने का संकल्प लिया। श्री पी०सी० ध्यानी, प्रबन्ध निदेशक द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण हेतु संकल्पित होने एवं कारपोरेशन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्यों को ससमय हासिल करना का आग्रह किया। हरेला पर्व सुख समृद्धि शांति एवं पर्यावरण का प्रतीक है। भगवान शिव के प्रिय माह सावन के इस त्यौहार पर प्रबन्ध निदेशक, यूपीसीएल द्वारा समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रदेशवासियों को हरेला पर्व के बधाई संदेश के साथ ही उनके जीवन में सुख समृद्धि एवं शांति की कामना की।
इस अवसर पर श्री पी०सी० ध्यानी, प्रबन्ध निदेशक, श्री एम०आर० आर्य, निदेशक (वितरण एवं परियोजना), श्री कमल शर्मा, निदेशक (वित्त), डॉ० आर० जे० मलिक, अधिशासी निदेशक (मा०सं०), श्री संजय टम्टा, अधिशासी निदेशक (तकनीकी), श्रीमती प्रियंका दुआ, कम्पनी सचिव, श्री जसवन्त सिंह, श्री मोहित जोशी, श्री राजकुमार, श्री एन० के० काण्डपाल, मुख्य अभियन्ता / महाप्रबन्धक, श्री अमित कंसल श्री शिशिर श्रीवास्तव, श्री सुधीर कुमार सिंह, श्री पंकज शर्मा सहित अन्य अधिकारियों / कर्मचारियों की उपस्थिति रहे।


