डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नाराजगी व्यक्त की

 

*हरिद्वार 26 अप्रैल 2026*

विभिन्न विभागों के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समय से पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध हो, इसके सफल क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय एनआईसी सभागार में उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि कृषि विभाग ,उद्यान विभाग एव गन्ना विकास विभाग द्वारा किसानो के खसरा,खतौनी के डिजिटल क्रॉप सर्वे की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की,उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि किसानों के खसरा,खतौनी के डिजिटल क्रॉप सर्वे को ऑनलाइन करने के लिए जो लक्ष्य दिया गया था,उस लक्ष्य को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से हासिल करने के निर्देश दिए,यदि इस कार्य में किसी प्रकार की कोई ढिलाई बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए है कि प्रत्येक किसानो कि खसरा, खतौनी का अंश/हिस्सा निर्धारण किया जाना है,उस कार्यों को शीघ्रता से शीघ्र करने के लिए संबंधित लेखपालों को त्वरित गति से कार्य कारण के लिए निर्देशित किया जाए,इस कार्य में किसी भी तरह से कोई विलंब न किया जाए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए है कि उनके स्तर से जो भी प्रमाण पत्र निर्गत किए जाते है उन प्रमाण पत्र को समयबद्धता के साथ जारी कराना सुनिश्चित करे ताकि आवेदन कर्ता को समय से प्रमाण पत्र उपलब्ध हो सके।उन्होंने सीएचसी सेंटर के माध्यम से जारी किए जा रहे आधार कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्रों के संबंध में कोई अनियमितता न हो,इसके लिए उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को अपने अपने क्षेत्रों में सभी सीएचसी सेंटरो का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।प्रमाण पत्र निर्गत करने में यदि कही कोई अनियमितता पाई जाती है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए ।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि आपदा के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार संवेदनशील क्षेत्र है जिसमें मानसून के समय कई निचले क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है,इसके लिए उन्होंने सभी उप जिलाधियारियों को निर्देश दिए है कि वह अपने अपने क्षेत्रों में संवेदनशील एवं जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण कर जलभराव से निपटने के लिए जो भी व्यवस्था की जा सकती है वह मानसून से पहले पूर्ण कर ली जाए,उन्होंने संबंधित क्षेत्रों में नालों, गदेरो एवं कलमटों की साफ सफाई समय से पहले कर ली जाए, जिससे कि मानसून के दौरान संबंधित क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।
बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचन्द्र सेठ,अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव गुप्ता,अपर उप जिलाधिकारी रुड़की हर गिरि,उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी आकाश जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी जी एस भंडारी,मुख्य उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, तहसीलदार लक्सर दीवान सिंह राणा,तहसीलदार हरिद्वार सचिन कुमार, तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी,अपर तहसीलदार रुड़की शिवागनी, सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

Related Posts

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय परिसर रोशनाबाद में फलदार अमरूद का पौधा रोपित कर

हरिद्वार उत्तराखण्ड के लोक पर्व हरेला पर्व के पावन अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय परिसर रोशनाबाद में फलदार अमरूद का पौधा रोपित कर पर्यावरण का संरक्षण एवं…

हरेला पर्व पर हरिद्वार पुलिस ने दिखाया जोश और प्रकृति प्रेम

हरिद्वार पूरे उत्तराखंड में आज मनाए जा रहे हरेला पर्व के दृष्टिगत एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थाना एवं शाखाओं सहित पुलिस लाइन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *