हरिद्वार सिडकुल, 9 जून 2026। भारतीय योग संस्थान के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से मंत्रा हैप्पी होम, सिडकुल में आयोजित तीन दिवसीय “मोटापा रोग निवारण शिविर” का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर के तीसरे एवं अंतिम दिन अधिकारियों द्वारा साधकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। 




केन्द्र प्रमुख विमला सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर के अंतिम दिन का शुभारंभ शैलेश श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत मधुर भजन से हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं ऊर्जावान बन गया।
शिविर में आर.एस. मिश्रा, एस.पी. मौर्य, सुरेश भट्ट, जय प्रकाश सिंगले, मीरा रावत, मोहन लाल शर्मा सहित अन्य अधिकारियों द्वारा गहरे एवं लंबे श्वास, ओम् ध्वनि, गायत्री मंत्र, गर्दन के सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, गत्यात्मक पश्चिमोत्तानासन, चक्की संचालन, उष्ट्रासन, शशकासन, हास्यासन, लुढ़कना, सर्पासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति तथा अग्निसार प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर जय प्रकाश सिंगले ने मोटापे के कारणों, उससे होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं एवं उनके निवारण के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संतुलित आहार एवं नियमित योगाभ्यास सहित स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
पश्चिमी जिला प्रधान सुरेश भट्ट ने तीन दिवसीय शिविर के दौरान साधकों के अनुभव साझा कराए तथा उनके प्रश्नों का समाधान किया। वहीं मीरा रावत ने वैदिक प्रार्थना एवं शांति पाठ का संचालन कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन ओ.पी. शर्मा द्वारा किया गया तथा फोटोग्राफी की जिम्मेदारी सरिता शर्मा ने निभाई। शिविर के समापन उपरांत सभी उपस्थित साधकों एवं अतिथियों को प्रसाद वितरित किया गया।
शिविर को सफल बनाने में पूजा, रिंकी, डॉली, रीता, अर्चना, सोनल, प्रज्ञा, मंजू, अंजली, गुस्ताव, राजेश, सुभाष कक्कड़, गौरव, विश्वास एवं धर्मपाल सहित अनेक सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।
शिविर में प्रमुख रूप से अनीता वर्मा, अशोक कुमार, धर्म सिंह, अर्चना चौहान, दीनदयाल, अनिल शर्मा, इन्द्रराज दुग्गल, हेम वर्मा, प्रभा शर्मा, नेपाल गुप्ता, राजीव माहेश्वरी, अनिता गोयल, बिजेन्द्र पाल सैनी, शिप्रा गुप्ता, ए.के. श्रीवास्तव, नरेन्द्र शर्मा, चरण सिंह एवं श्याम सुंदर सहित विभिन्न योग केन्द्रों से आए लगभग 65 साधक एवं साधिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
तीन दिवसीय इस शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों को मोटापे की समस्या से बचाव एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु योग की महत्ता से अवगत कराया गया। उपस्थित साधकों ने ऐसे स्वास्थ्यवर्धक शिविरों के नियमित आयोजन की आवश्यकता पर बल देते हुए भारतीय योग संस्थान एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

