सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर बैठक

देहरादून – जनपद में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं डीआईजीध्वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर की संयुक्त अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने  समस्त उप जिला अधिकारीयों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को चिन्हित कर संबंधित को नोटिस प्रेषित करते हुए अतिक्रमण  ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करें।  सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमित प्रक्रिया के तहत संचालित की जाए  तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग  के साथ ही, प्रतिदिन की जाने वाली करवाई की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने समस्त शासकीय विभागों लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, सिंचाई , विद्युत  आदि समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपनी भूमि का निरीक्षण कर लिया जाए यदि कहीं अतिक्रमण हुआ है तो अतिक्रमण चिन्हित करते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई करें।
बैठक में डीआईजीध्वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ एस के बरनवाल, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश उपाध्याय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

Related Posts

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु यूपीसीएल प्रतिबद्ध : प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी

देहरादून उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज उपभोक्ता शिकायतों के प्रभावी,…

ओवरचार्जिंग के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, 25 वाहनों का चालान एवं 5 वाहन सीज़.

  *हरिद्वार, 13 जुलाई, 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में ई-रिक्शा एवं ऑटो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *