अतिक्रमण हटाने की कृत कार्यवाही की अद्यतन रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह में अविलंब कलेक्ट्रेट को प्रेषित करें-जिलाधिकारी

देहरादून  21 सिंतबर-जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने बुधवार को समस्त नगर आयुक्तो तथा उप जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनपद देहरादून में अतिक्रमण हटाने की कृत कार्यवाही की अद्यतन रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह में अविलंब कलेक्ट्रेट को प्रेषित करें। माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में जनपद देहरादून में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के संबंध में  जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज जिला कलेक्ट्रेट में समस्त संबंधित उप जिलाधिकारियों, नगर निगम, वन विभाग तथा एमडीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों की वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक ली।
 जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने संबंधित उप जिलाधिकारी, नगर आयुक्त देहरादून, वन विभाग तथा एमडीडीए के अधिकारियों को अतिक्रमण पर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा कृत कार्यवाही की रिपोर्ट अविलंब प्रेषित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि माननीय उच्च न्यायालय के योजित वाद उर्मिला थापा बनाम उत्तराखंड राज्य एवं अन्य में पारित आदेश के संबंध में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित उप जिलाधिकारियों, नगर निगम, एमडीडीए तथा वन विभाग के अधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक ली। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अतिक्रमण के संदर्भ में सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से अतिक्रमण चिन्हित करते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
   बैठक में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य उप जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

Related Posts

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु यूपीसीएल प्रतिबद्ध : प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी

देहरादून उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक श्री पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में आज दिनांक 13 जुलाई, 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज उपभोक्ता शिकायतों के प्रभावी,…

ओवरचार्जिंग के विरुद्ध परिवहन विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान, 25 वाहनों का चालान एवं 5 वाहन सीज़.

  *हरिद्वार, 13 जुलाई, 2026* जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती नेहा झा के नेतृत्व में आज जनपद हरिद्वार में ई-रिक्शा एवं ऑटो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *