जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में एनएचएआई/एनएच से संबंधित भूमि अर्जन प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

देहरादून 21 सितम्बर– जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में एनएचएआई/एनएच से संबंधित भूमि अर्जन प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने एनएच 72 भूमि अधिग्रहण की प्रगति तथा मसूरी टनल की प्रगति के साथ ही माजरा-आशारोड़ी परियोजना के संबंध में कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून को गैर फलदार वृक्षों का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। मुआवजा वितरण में तेजी लान के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने एनएचएआई/एनएच के अधिकारियों को योजनाओं हेतु भूमि के प्रस्ताव, रिर्पोट/मूल्याकंन आदि प्रकरण जो लम्बित है पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रिर्पोट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित कास्तकारों/भू-स्वामियों जिनको मुआवजा वितरित किया जाना है के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 शिव कुमार बरनवाल, पीडीएनएचएआई पी.के मौर्य, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/उप जिलाधिकारी ऋषिकेश एस.एस नेगी, एनएचएआई प्रबंधक सुनील सिसोदिया, उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, अधि0 अभि0 लोनिवि राजेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

Related Posts

एआरटीओ (प्रशासन) द्वारा ई-रिक्शाओं की औचक जांच, ओवरचार्जिंग एवं ओवरलोडिंग पर तीन ई-रिक्शा सीज

  *हरिद्वार, 10 जून 2026* सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत हरिद्वार में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की…

सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा निरंतर की जा रही है कार्यवाही

  *हरिद्वार 10 जून 2026* अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *