जनपद के क्षतिग्रस्त सड़कों को किया जा रहा है गड्ढा मुक्त

 

हरिद्वार 21 सितंबर 2025
भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई जनपद की सड़कों का मरम्मत कार्य मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में राष्ट्रीय राज मार्ग एवं लोनिवि द्वारा अपने अपने क्षेत्रों की सड़कों का मरम्मत कार्य करते हुए गड्ढा मुक्त किया जा रहा है।
अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार ने अवगत कार्य है कि उनके डिविजन में क्षतिग्रस्त सड़कों का पेच वर्क मरमत कार्य करते हुए सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है,उन्होंने कहा कि मंगलौर- लण्डोरा मार्ग,खानपुर- दल्लावाला मार्ग एवं रोशनाबाद – बिहारीगढ़ मार्ग नज़दीक तेलपुरा की सड़कों का पेचवर्क (मरम्मत कार्य) पूर्ण कर लिया गया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग के अतुल शर्मा ने अवगत कराया कि मोहनपुरी वाला , रानीपुर झाल एरिया, ज्वालापुर बाईपास एवं रुड़की लक्सर क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़को का मरम्मत कार्य तत्परता से किया जा रहा है तथा सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है।
संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि कई सड़कों का पेच वर्क कार्य करते हुए गड्ढा मुक्त कर लिया गया है तथा शेष सड़को का मरम्मत कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है जिन्हें जल्दी ही पूर्ण करते हुए सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *