गढ़ी कैंट निवासी नायक सूबेदार सुजीत कुमार प्रधान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी

 

देहरादून, 21 सितम्बर। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट में नायक सूबेदार सुजीत कुमार प्रधान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री ने शहीद के परिजनों का ढाढ़स बंधाया और गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि 03 बटालियन जम्मू-कश्मीर राइफल (जैक राइफल) के नायक सूबेदार सुजीत कुमार प्रधान इन दिनों सूडान में यूनाइटेड नेशन पीस कीपिंग फोर्स में तैनात थे। बीमारी के चलते उनकी असामयिक मृत्यु हो गई। श्रद्धांजलि में रिटायर्ड कैप्टन मनीष प्रधान, कैप्टन राम प्रधान, कैप्टन दिनेश प्रधान, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेनि) ओपी फरस्वाण, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, मनोज क्षेत्री, दीपक अरोड़ा सहित सैन्यकर्मी तथा सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    विगत एक दिन में 160 मीटर पैकेज 01 एवं पैकेज 02 के निर्माण कार्य किए गए पूर्ण

      *हरिद्वार 06 जून 2026* हरिद्वार शहर के अंतर्गत सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से क्षेत्रीय जनता,व्यापारियों को हो रही परेशानी के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चल रहे…

    विश्व पर्यावरण दिवस पर योग पार्क स्थापना, योग सत्र एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

    हरिद्वार, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मॉडल कॉलोनी पार्क, अपोजिट प्रेम नगर आश्रम, हरिद्वार में प्रातः 6:30 बजे योग पार्क स्थापना, सामूहिक योग सत्र एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *