वार्ष्णेय वैश्य समाज हरिद्वार (रजि.) द्वारा जून की भीषण गर्मी में ठंडे शरबत का वितरण किया गया|

हरिद्वार

दिनांक 14 जून 2026   को रामनगर के पास काली माता मंदिर के सामने, आर्य नगर, ज्वालापुर पर वार्ष्णेय वैश्य समाज हरिद्वार (रजि.) द्वारा जून की भीषण गर्मी में ठंडे शरबत का वितरण किया गया|.   संस्था अध्यक्ष श्री प्रमेश गुप्ता ने बताया कि यह शरबत गुलाब की पंखुड़ियां द्वारा प्राकृतिक रूप से तैयार कराया जाता है| अध्यक्ष प्रमेश गुप्ता ने कार्यक्रम को बहुत ही अच्छे से और व्यवस्थित रूप से करने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया| संस्था महामंत्री श्री उपेंद्र आर्य ने बताया कि इस तरह के सेवार्थ कार्य हम पिछले कुछ वर्षों से करते आ रहे हैं आगे और भी बड़े स्तर पर करते रहेंगे| संस्था कोषाध्यक्ष श्री मुकेश वार्ष्णेय द्वारा समाज के सभी सद्स्यों के सहयोग से हुए इस कार्य के लिए सभी का आभार व्यक्त किया| कार्यक्रम उपरांत संस्था द्वारा कार्यक्रम स्थल पर हुई गंदगी को भी साफ किया गया| कार्यक्रम में संस्था के मार्गदर्शन मंडल के श्री राम गोपाल वार्ष्णेय एवं श्री हरि ओम् गुप्ता, गोपाल दास वार्ष्णेय, राजेश गुप्ता, जय ओम गुप्ता, रोहित वार्ष्णेय, रोहित गुप्ता, मेवान्द्रशा वार्ष्णेय, पीयूष वार्ष्णेय, संदीप गुप्ता, निधिश वार्ष्णेय, मोहन गुप्ता, राकेश गुप्ता, जतिन वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, मोहित गुप्ता, राज गुप्ता मातृशक्ति श्रीमती अल्पी आर्य, दिव्या वार्ष्णेय, डौली गुप्ता, श्रीमती पदम लता गुप्ता आदि उपस्थित रहे|

Related Posts

प्रबंध निदेशक के निर्देश पर रविवार को भी फील्ड में उतरी UPCL की टीम, मानसून तैयारियों का लिया जायजा

Date 12 July 2026  देहरादून उत्तराखण्ड में मानसून के दौरान संभावित आपदा एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल)…

जिलाधिकारी ने पुराने व क्षतिग्रस्त भवनों को चिन्हित कर सील करने के दिए निर्देश

  *हरिद्वार, 12 जुलाई 2026* आयुक्त, गढ़वाल मण्डल के आदेशों के अनुपालन जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मयूर दीक्षित ने जनपद हरिद्वार में मानसून के दौरान जनसुरक्षा को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *