25 जुलाई तक सभी मूलभूत सुविधाएं और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देश।

 

*हरिद्वार, 5 जुलाई 2026*

आगामी 30 जुलाई से शुरू हो रही पावन कांवड़ यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि आने वाले शिवभक्तों को एक सुखद और निर्बाध यात्रा का अनुभव कराना है। इसके लिए विगत दिनों प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी, जिसके लिए सभी विभागों को सभी तैयारियो एवं व्यवस्थाओ को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे।
कांवड़ यात्रा की तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा से समझौता नहीं किया जाएगा और सभी मूलभूत व्यवस्थाएं हर हाल में 25 जुलाई 2026 तक पूर्ण कर ली जाएं। जिसके अनुपालन में सभी विभागों द्वारा धरातल पर सभी व्यवस्थाओं को तय समय तक सुदृढ़ करने के लिए किए जाने वाले कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महेश विशनोई अवगत कराया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में श्रद्धालुओं के पैदल मार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए जिला पंचायत द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग (लिवरहेडी से मोहम्मदपुर झाल एवं उत्तरा टेक कॉलेज से कलियर की ओर) पर झाड़ी कटान का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है तथा कांवड़ पटरी मार्ग पर जिला पंचायत क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी शौचालयों और स्नानघरों की मरम्मत व स्वच्छता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो।
सिंचाई विभाग रुड़की द्वारा कांवड़ पटरी पर नालियों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा सड़कों की मरम्मत और डामरीकरण (सड़क सुदृढ़ीकरण) का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, महेश बिश्नोई ने बताया कि सभी टीमें ग्राउंड पर सक्रिय हैं और जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत तय समय-सीमा से पहले ही कांवड़ पटरी मार्ग को पूरी तरह सुगम और साफ-सुथरा बना दिया जाएगा।

Related Posts

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए विकास की निरंतर गति आवश्यक : मुख्यमंत्री

  *हरिद्वार 23 अगस्त 2026* हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संत समागम को सम्बोधित करते हुए “एक राष्ट्र-एक चुनाव” की ताकत…

कार्मिक हितों से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु

हरिद्वार उपभोक्ता सेवा एवं कार्मिक हितों को सर्वोपरि रखते हुए मानव संसाधन अनुभाग में लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड पावर करपोरेशन लिमिटेड…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *