एसोसिएशन सांकेतिक विरोध प्रदर्शन से यूपीसीएल प्रबंधन को अवगत करना चाहता है

देहरादून 

आज दिनांक 05/04/2025 को चरणबद्ध आंदोलन के दूसरे दिन भी उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा पूरे उत्तराखंड राज्य में देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर, रामनगर इत्यादि विभिन्न कार्यालयो में काली पट्टी बांधकर आक्रोश प्रदर्शित किया।

एसोसिएशन का कहना है कि यूपीसीएल प्रबंधन, माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा सीधी भर्ती के सहायक अभियंताओं के हित में पारित स्पष्ट निर्णय को लागू नहीं कर रहा है जिससे कारण सदस्यों की अधिशासी अभियंता के पद पर कई वर्षों से लंबित पदोन्नति नहीं हो रही है एवं लगभग 40 पद रिक्त चल रहे हैं। और इसीलिए एसोसिएशन के सदस्यों को आंदोलन की राह का एकमात्र विकल्प चुनना पड़ा है ।

एसोसिएशन सांकेतिक विरोध प्रदर्शन से यूपीसीएल प्रबंधन को अवगत करना चाहता है कि यदि प्रबंधन द्वारा सीधी भर्ती के सहायक अभियंताओं की वर्षों से लंबित पदोन्नति शीघ्र नहीं की गई, तो उत्तरांचल पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन को पूर्व में प्रेषित नोटिस के तहत आगामी 07/04/2025 से वर्क टू रूल, कार्यालय अवधि के पश्चात विभागीय मोबाइल फ़ोन स्विचऑफ करना व अन्य उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

 

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *