मुख्यालय द्वारा जारी पद्दोन्नती आदेश से जनपद हरिद्वार को मिले 10 नए इंस्पेक्टर*

 हरिद्वार

 

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा दिनांक 30.05.2025 को जारी किए गए आदेश के माध्यम से कुल 57 उप निरीक्षक गण को निरीक्षक पद के लिए पद्दोन्नत किया गया है। बीते रोज जारी की गई उक्त सूची में वर्तमान में जनपद हरिद्वार में तैनात 10 उप निरीक्षक गण के नाम सम्मिलित हैं।

आज सांय एसएसपी कैंप ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा निरीक्षक पद पर पद्दोन्नत जवानों को एसपी क्राइम जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला एवं एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल की उपस्थिति में स्टार पहनाए गए।

इस दौरान प्रसन्न मुद्रा में दिखे श्री डोबाल सहित अन्य ऑफिसर्स द्वारा नवपद्दोन्नत निरीक्षकों के हाथों मिष्ठान ग्रहण कर उन्हे बधाई दी गई तथा आशा व्यक्त की गई कि प्रमोट ऑफिसर्स यूं ही उर्जावान रहकर जनसेवा में अपना शत प्रतिशत योगदान देंगे।

*प्रमोट हुए सब इंस्पेक्टर्स का विवरण-*
1- उ.नि. जहांगीर अली
2- उ.नि. वीरेन्द्र चन्द्र रमोला
3- उ.नि. नरेश कुमार
4- उ.नि. सुभाष चन्द्र
5- उ.नि. चित्रगुप्त
6- उ.नि. नरेश सिंह
7- उ.नि. केदार सिंह
8- उ.नि. प्रदीप सिंह
9- उ.नि. मनोहर सिंह
10- उ.नि. विनोद प्रसाद

Related Posts

पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है हरियाली, तो अवश्य करें पौधारोपण: स्वामी यतीश्वरानंद

पथरी। हरेला पर्व पर बड़े स्तर पर शुरू किए गए पौधारोपण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पर्यावरण संतुलन और शुद्ध वायु के लिए हरियाली…

नाबार्ड के सहयोग से नवगुरुकुल एफपीओ ने आयोजित किया किसान जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार, 16 जुलाई 2026 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सहयोग से आदर्श युवा समिति (आयुस) द्वारा प्रोत्साहित नवगुरुकुल फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के तत्वावधान में कृषि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *