स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रसाशन के सहयोग से टीबी मुक्त बनने की ओर अग्रसर है जनपद हरिद्वार।

हरिद्वार 07 नवंबर, 2025

मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के सिंह ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार ने क्षय रोगियों की समय पर पहचान कर उन्हें उचित परामर्श और ईलाज उपलब्ध कराया गया। उन्होंने अवगत कराया है की जिला क्षय रोग कार्यालय हरिद्वार द्वारा जनपद के करीब 5 लाख टीबी संभावित मरीजों का टीवी से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग द्वारा करीब 2.25 लाख टीबी मरीजों की न सिर्फ पहचान की गई बल्कि निशुल्क जांच जैसे बलगम की जांच, एक्स-रे सुविधाएं प्रदान की गयी हैं और दवाओं का वितरण एवं उपचार भी प्रदान किया जा रहा है, तथा एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों में टीबी के संक्रमण का खतरा अधिक रहता है जिला क्षयरोग कार्यालय ऐसे संक्रमित व्यक्तियों की जाँच, दवाइयां और उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है इसके अलावा नशे की चपेट में आ रहे लोगों को भी टीबी से मुक्त रखने के लिए उन्हें उचित उपचार दिया जा रहा है। निक्षय मित्र योजना के तहत जनपद के टीबी मरीजों को स्वास्थ्य पोषक आहार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न व्यक्ति व सामाजिक संस्थाएं सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं अब तक 7 हजार से ज्यादा निक्षय मित्र टीबी से लड़ाई में सहारा बन रहे हैं उन्होंने कहा कि योजना के तहत टीबी मरीजों को इलाज पूरा होने तक 1 हजार रूपये प्रति माह पोषण भत्ता दिया जाता है स्वास्थ्य विभाग जिला प्रशासन, जिला स्वस्थ्य समिति एवं जनशक्ति की सामूहिक भागीदारी से टीबी मुक्त बनने की ओर जनपद हरिद्वार अग्रसर है।

*टीबी हारेगा, देश जीतेगा।*

Related Posts

गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों के चिन्हीकरण अभियान में तेजी लाने के डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने दिए निर्देश

देहरादून,  जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने जनपद में गंभीर एवं जन्मजात बीमारियों से ग्रसित ऐसे बच्चों के चिन्हीकरण एवं उपचार की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने के…

योग और प्रकृति संरक्षण का अद्भुत संगम: बड़े हनुमान मंदिर में संपन्न हुआ ‘हरित योग कार्यक्रम’

हरिद्वार, 08 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की जन-जागरूकता श्रृंखला के अंतर्गत बड़े हनुमान मंदिर, बैरागी कैंप, हरिद्वार में ‘हरित योग कार्यक्रम’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *