गर्भवती के साथ अमानवीय व्यवहार किसी भी स्तिथि में बर्दाश्त नही होगा : कुसुम कण्डवाल

दिनाँक : 1 अक्टूबर 2025

हरिद्वार के महिला अस्पताल में मजदूर की पत्नी को महिला अस्पताल में भर्ती करने से मना करने के अत्यंत गंभीर मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने संज्ञान लिया है। मामले में जानकारी मिली है कि भर्ती के लिए मना करने के बाद प्रसूता ने फर्श पर तड़पते हुए बच्चे को जन्म दिया। इसी के साथ डॉक्टरों ने आशा वर्कर को ही फर्श साफ करने के लिए कहा कि तेरा मरीज है, तू ही साफ कर।

मामले में परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने गर्भवती महिला को बाहर निकालते हुए कहा कि यहां डिलीवरी नहीं होगी और महिला को बेसहारा छोड़ दिया. अस्पताल स्टाफ ने भी मदद करने से इनकार कर दिया। महिला प्रसूता को अपने साथ लेकर आईं आशा वर्कर को वीडियो बनाने पर उसका फोन छीनने की कोशिश भी की गई है।

इस मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने स्वतः संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत चिंता का विषय है क्योंकि सरकार सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है और यदि अस्पताल में तैनात चिकित्सकों या कर्मचारियों द्वारा किसी के भी साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य को जांच के निर्देश दिए है साथ ही आयोग की अध्यक्षा कुसुम कण्डवाल इस प्रकरण में सीएमओ आर के सिंह व कमल जोशी को जांच कराने के निर्देश दिए है।

उन्होंने कहा की इस निन्दनीय घटना में जांच के बाद इस दौरान ड्यूटी पर उपस्थित चिकित्सकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ताकि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो।

Related Posts

महर्षि सुश्रुत जयंती पर विशेष

हरिद्वार। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के स्वर्णिम इतिहास में महर्षि सुश्रुत का नाम अद्वितीय सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्हें विश्व का प्रथम शल्य चिकित्सक (Father of Surgery) माना जाता…

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *