स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने परखी दून और कोरोनेशन अस्पताल की व्यवस्थाएं

 

 

देहरादून, 21 जुलाई 2025:

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज देहरादून स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल (कोरोनेशन) और राजकीय दून मेडिकल कॉलेज से संबद्ध दून अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. रावत ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत की और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

कोरोनेशन अस्पताल में डॉ. रावत ने अधिकारियों को अस्पताल परिसर में प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी हेतु सूचना पट्ट व फ्लैक्स लगाने के निर्देश दिये ताकि आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं की सही जानकारी मिल सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

इसके उपरांत उन्होंने दून अस्पताल का भी निरीक्षण किया जहां उन्होंने मरीजों का हालचाल पूछा और आयुष्मान योजना के अंतर्गत मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली।

डॉ. रावत ने दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन को अस्पताल परिसर में सफाई की स्थिति को और बेहतर करने के निर्देश दिये साथ ही मरीजों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने को कहा।

स्वास्थ्य मंत्री ने दोनों अस्पतालों में तीमारदारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और संतुष्टि का फीडबैक लिया और त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

Related Posts

योग और प्रकृति संरक्षण का अद्भुत संगम: बड़े हनुमान मंदिर में संपन्न हुआ ‘हरित योग कार्यक्रम’

हरिद्वार, 08 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 की जन-जागरूकता श्रृंखला के अंतर्गत बड़े हनुमान मंदिर, बैरागी कैंप, हरिद्वार में ‘हरित योग कार्यक्रम’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग…

देश में पहली बार पतंजलि ने जनजातीय समुदाय को जियो टैगिंग से किया मैपिंग, यह बड़ा कठिन और अनूठा कार्य रहा

हरिद्वार: उत्तराखंड में अब तक 1300 औषधीय पौधों का रिकार्ड मिलता है। लेकिन अकेले पतंजलि ने जनजातीय क्षेत्रों के महज पांच जिलों में अध्ययन करके 1011 पौधों को खोज निकाला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *