एसडीआईएमटी एवं स्वराज फाउंडेशन के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अयोजन


हरिद्वार 26 नवम्बर 2024 । स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट आफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नोलाॅजी संस्थान एवं स्वराज फाउंडेशन के द्वारा आज दिनंाक 26/11/2024 को सुबह 10ः 00 से शाम 3ः00 बजे तक एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कैम्प में संस्थान की ओर से विकास अग्रवाल एंव दिव्या राजपूत ने कोर्डिनेशन किया। संस्थान की निदेशक डाॅ0 जयलक्ष्मी ने बताया कि कैम्प में मैक्स सुपर स्पेसिएलिटी हाॅस्पिटल के जनरल फिजिशियन एवं नेत्रधाम से नेत्र रोग चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच कर दवाईयों का निःशुल्क वितरण किया गया। जनता ब्लड बैंक रूड़की द्वारा लगाये गये स्वैच्छिक रक्तदान शिविर मंे विद्यालय से जुड़े सभी शिक्षक कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने बड़-चढ़ कर भाग लिया।
मैक्स पैथेलोजी, देहरादून की टीम द्वारा बी0पी0, शुगर, कोलेस्ट्राॅल, यूरिक ऐसिड कैल्शियम आदि की निःशुल्क जांच की गयी। कैम्प मंे लगभग 200 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षक, अभिभावकों ने अपना रजिस्टेªशन कराकर हैल्थ कार्ड प्राप्त किया। जिससे आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सही डाॅक्टर से परामर्श, विभिन्न प्रकार (अल्ट्रासांउड, पैथेलाॅजी एवं अन्य) की जांच एवं अस्पताल मे सहायता मिलेगी एवं परामर्श शुल्क मंे 100 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती हेै।
शिविर मंे संस्थान की और से प्रधानाचार्य अशोक कुमार गोतम, डीन एकेडमिक्स अजंुम सिद्दीकी, प्रिया जौहरी, संकल्प शर्मा, साक्षी अग्रवाल, कशीश धीमान, अभिलाषा चैहान, पंकज चैधरी, अनुराग गप्ता, धरणीधर वाग्ले, वर्षा रानी, ज्योतिरापूत, दीप्ति चैहान, प्रशांत, देवेन्द्र रावत, अभिनव, श्री धीमान, उमेश, आशिष कुमार, श्वेता आदि उपस्थित रहें।

 

Related Posts

महर्षि सुश्रुत जयंती पर विशेष

हरिद्वार। भारतीय चिकित्सा विज्ञान के स्वर्णिम इतिहास में महर्षि सुश्रुत का नाम अद्वितीय सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्हें विश्व का प्रथम शल्य चिकित्सक (Father of Surgery) माना जाता…

सेवा पखवाड़ा के बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर में 122 रोगियों ने प्राप्त किया स्वास्थ्य लाभ, आयुर्वेद एवं योग अपनाने का दिया गया संदेश

  हरिद्वार, 13 जुलाई। देवभूमि उत्तराखंड में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” के अंतर्गत संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा के अवसर पर विकासखंड बहादराबाद,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *