जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने स्थानीय सब्जी मण्डी निरंजनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया।

देहरादून समाचार-जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने स्थानीय सब्जी मण्डी निरंजनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मण्डी सचिव को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परिसर में गन्दगी का अम्बार न हो इसके लिए सफाई व्यवस्थाएं सुदृढ की जाय। उन्होंने कहा कि मण्डी में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क उपयोग एवं परिसर में नियमित सेनिटाइजेशन का कार्य किया जाय साथ ही सब्जी-फल क्रय करने वाले व्यक्तियों के लिए प्रत्येक स्टाॅल पर गोल घेरे बनाए जाय। उन्होंने कहा कि मण्डी परिसर में संचालित दुकानों में साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था के साथ ही मास्क पहनने हेतु जागरूक करें। निरीक्षण के दौरान एक दुकान पर गन्दगी एवं मास्क का उपयोग सही ढंग से नही पाये जाने पर मण्डी सचिव को सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मण्डी परिसर में अन्य स्थानों से आने-वाले वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा करने तथा सामग्री ढुलान/उतराई हेतु सोशल डिस्टेसिंग व मास्क का अनिवार्यतः पालन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने मण्डी सचिव को परिसर में भीड़-भाड़ पर अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस का सहयोग प्राप्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीर सिंह बुदियाल, मण्डी समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

देश में पहली बार पतंजलि ने जनजातीय समुदाय को जियो टैगिंग से किया मैपिंग, यह बड़ा कठिन और अनूठा कार्य रहा

हरिद्वार: उत्तराखंड में अब तक 1300 औषधीय पौधों का रिकार्ड मिलता है। लेकिन अकेले पतंजलि ने जनजातीय क्षेत्रों के महज पांच जिलों में अध्ययन करके 1011 पौधों को खोज निकाला…

जनपद में डेंगू से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु न हो, सभी व्यवस्थाएं रहें सुदृढ़ – जिलाधिकारी

  *हरिद्वार 16 मई 2026* राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर डेंगू के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में संबंधित विभागों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *