देहरादून समाचार-जनपद में त्वरित गति से टीकाकरण हेतु बेहतर योजना तैयार की जाए, जिससे अधिक से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण कराया जा सके, इसके लिए सभी एमओआईसी ब्लाक स्तर पर समन्वय कर योजना बनाएं तथा उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न माध्यमों से क्षेत्रीय लोगों को इसके लिए जागरूक करें’’ यह बात जिलााधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वीडियोकान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में कही।
जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में जिन ग्रामीण क्षेत्रों में 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है ऐसे ग्रामीण/पहाड़ी क्षेत्रों में 18-44 वर्ष लोगों का टीकाकरण प्रारम्भ कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष ध्यान देते हुए टीकाकरण पूर्ण करवा लिया जाए इसके लिए जिन ग्रामीण/पहाड़ी क्षेत्रों में टीकाकरण हेतु टीमें जा रही है वहां 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों के साथ ही 18-44 वर्ष के व्यक्तियों का टीकाकरण भी किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण कार्य पूर्ण हो और टीमों को बार-बार ना जाना पड़े। उन्होंने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्रों में जिन गावों में 45 वर्ष की उम्र से अधिक के व्यक्तियों का केवल 50 प्रतिशत् ही टीकाकरण हुआ है उन क्षेत्रों की सूची प्रस्तुत करें। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं एमओआईसी को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण हेतु ब्लाकस्तर पर योजना के अनुसार टीकाकरण करने तथा इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय करते हुए टीकाकरण सूचना गावों में 2 दिन पूर्व प्रेषित करें तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ही जागरूकता कार्यक्रम संचालित करें, इसके लिए जिन लोगो को वैक्सीन लग गई है, उनका एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भी सहयोग लिया जाए।
वर्चुअल बैठक में बताया गया कि विकासखण्ड चकराता के अन्तर्गत ग्राम मैरावना, मशक, बिन्सौण, डाडुवा, कितरोली, खाटूवा, कोल्हा, मेंवढा, नाढा, दतरौटा, धौला-पुलिया तथा विकासखण्ड कालसी के सक्रोल, गढौक, कणिन, चनोऊ, जोशीगांव, गोथान, हमरोऊ, सवाई, डागुटा, कचटा, चिटाड़, ग्रांगोऊ, किमोटा, ईया, कन्बुआ, बोआ, माक्टी, हयो-टगरी, कुनावा में 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का 90 प्रतिशत् से अधिक टीकाकरण हो चुका है। इसके अतिरिक्त आज तहसील डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत मणीमाई मन्दिर के समीप गुर्जर बस्ती में स्थानीय प्रशासन, वन विभाग एवं क्षेत्रीय व्यक्तियों द्वारा टीकाकारण हेतु वार्ता करते हुए बस्तीवासियों को जागरूक किया गया जिसके फलस्वरूप आज गुर्जर बस्ती में 45 वर्ष अधिक उम्र के 8 व्यक्तियों ने टीकाकरण करवाया।
बैठक में अवगत कराया गया कि कल 9 जून 2021 से राधास्वामी सत्संग व्यास, टीकाकरण जम्बो साईट-4 में केवल स्तनपान कराने वाली महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा, इसके लिए सम्बन्धित महिला को स्तनपान कर रहे बच्चे जन्म प्रमाण साथ में लाना आवश्यक होगा।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कोविड बिहेवियर का अनिवार्यतः पालन सुनिश्चित करवाया जाए। उन्होंने कहा कि बिना मास्क के घूमने वालों एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन ना करने वालो पर निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यवाही करें। साथ ही बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित सेनिटाइजेशन के साथ ही डेंगू उन्मूलन अभियान चलाते हुए इसकी नियमित समीक्षा भी की जाए।
जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 136 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 109795 हो गयी है, जिनमें कुल 105014 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 855 व्यक्ति उपचाररत हैं। आज जांच हेतु कुल 4935 सैम्पल भेजे गए। जनपद में जिला प्रशासन द्वारा 31 एवं एसडीआरएफ द्वारा 13 तथा विभिन्न विकासखण्डों में 42 होम आयशोलेशन किट का वितरण किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा आज 57472 व्यक्तियों का सर्विलांस किया गया जिनमें 09 व्यक्तियों में कोविड संक्रमण के लक्षण पाए गए। आपदा कन्ट्रोलरूम में होमआयशोलेशन में रह रहे व्यक्तियों एवं वृद्धजनों की सहायता हेतु स्थापित हेल्पलाईन पर आज कोई काॅल प्राप्त नही हुई। इसी प्रकार आज कोविड कन्ट्रोलरूम से होमआयशोलेशन में रह रहे 74 व्यक्तियों से सम्पर्क कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। आज नगर क्षेत्र में कुल 1.15 लाख तथा अब तक कुल 20.50 लाख आईवरमैक्टिन दवा का वितरण बीएलओ के माध्यम से किया गया।
जिला कारागार हरिद्वार में योग केन्द्र के स्थापना दिवस” के वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हरिद्वार जिला कारागार हरिद्वार में मनोज कुमार आर्य, वरिष्ठ अधीक्षक जेल श्रेणी-1 के सान्निध्य में आज भारतीय योग संस्थान का योग केन्द्र स्थापित हुए एक वर्ष पूर्ण होने पर “भारतीय…


