कथित शिकारी को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर दबोचा, 07 वर्षीय नाबालिक को बनाया था शिकार

हरिद्वार

दिनांक 16.01.2026 को एक शिकायतकर्ता द्वारा शिकायती प्रार्थनापत्र देकर अपनी 07 वर्षीय नाबालिग बेटी से सूरज प्रकाश नामक व्यक्ति द्वारा लैंगिग अपराध करने के आरोप लगाए। आरोपों गंभीरता को देखते हुए शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर हरिद्वार में मु0अ0सं0-29/2026 धारा-65(2) बी.एन.एस व धारा 3(क)/4(2) पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपी व्यक्ति की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने विभिन्न माध्यम से सुराग जुटाकर चन्द घंटों के भीतर वांछित आरोपी भारतमातापुरम कालोनी से दबोचने में कामयाबी हासिल की। इस दौरान आरोपी के बिना सत्यापन बतौर किराएदार रहने की जानकारी होने पर पुलिस टीम ने कथित मकान मालिक का भी पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत ₹10,000/- का चालान किया। आरोपी को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*पकड़ा गया आरोपित-*
1. सूरज प्रकाश पुत्र विरेन्द्र निवासी बिरौखाल पौडी गढवाल हाल निवासी कृपा कुटिर भारतमातापुरम कॉलोनी भूपतवाला हरिद्वार

*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0स0 29/2026 धारा-65(2) बी.एन.एस व धारा 3(क)/4(2) पोक्सो अधिनियम

*पुलिस टीम-*
1. प्र0नि0 रितेश शाह
2. व0उ0नि0 नन्द किशोर ग्वाडी
3. उ0नि0 चरण सिंह
4. म0उ0नि0 निशा सिंह
5. अ0उ0नि0 अरविन्द भट्ट
6. हे0का0 प्रदीप पंवार
7. म0कानि0 अनिता थापा

Related Posts

हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, 5,000 किलो प्लास्टिक जब्त, ₹1 लाख का चालान

  हरिद्वार, 14 जुलाई 2026। नगर निगम हरिद्वार, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर…

मनरेगा जांच में बड़ा खुलासा: परिवहन विभाग का संविदा परिचालक बना मनरेगा मजदूर, ₹19,754 की राशि लौटाई

  *हरिद्वार, 08 जुलाई, 2026* विकासखंड नारसन की ग्राम पंचायत पीरपुरा में मनरेगा कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर हुई विस्तृत जांच में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं। उप जिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *