300 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

कोतवाली मंगलौर

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत सीमांत थानों सहित समूचे जनपद में चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस तथा सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की।

दिनांक 14-1 -2026 को चौकी लण्ढौरा क्षेत्र में चैकिंग के दौरान संयुक्त टीम ने विशेष इनपुट के आधार पर एक 10 टायरा ट्रक को रोककर ड्राइवर से मालुमात की तो ड्राइवर ने जानकारी दी की ट्रक के जरीए कैमिकल ले जाया जा रहा है। ट्रक ड्राइवर द्वारा की जा रही तमाम आनाकानी व बहानेबाजी के बाद भी जब पुलिस टीम ने ट्रक कंटेनर को चैक किया तो ट्रक के अंदर 300 पेटी शराब (हरियाणा ब्रांड सुपर जुबली स्पेशल व्हिस्की) बरामद हुई।

ट्रक से भारी मात्रा में बरामद शराब के जखीरे के आधार पर आरोपी चालक को हिरासत पुलिस लिया गया। कोतवाली मंगलौर पर धारा 61 (2), 318 (4) BNS तथा आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह शराब वह चंडीगढ़ से लेकर हरिद्वार, गौरखपुर खुशीनगर होते हुए बिहार के लिए चला था लेकिन हरिद्वार में पुलिस की चैकिंग व बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित होने के चलते दूसरे रास्ते से जा रहा था।

*पकड़े गए ड्राइवर का विवरण-*
रविरंजन कुमार राय पुत्र लखिन्द्र राय निवासी सुन्दरपुर बिरियापुर थाना सकरा जिला मुजफ्फरपुर बिहार

*बरामद माल-*https://youtu.be/3IspkJsczRU?si=HvM8Fhl-o39GWgMU
1- सुपर जुबली स्पेशल व्हिस्की हरियाणा ब्रांड- 300 पेटी
2- ट्रक 10 टायरा- 01
3- मोबाईल फोन

*पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरी0 अमरजीत सिह
2- व0उ0नि0 रफत अली
3- उ0नि0 राकेश डिमरी
4- उ0नि0 वीरपाल सिह
5- कानि0 केडी राणा
6- कानि0 मौ0 आमिर

*सीआईयू टीम रुडकी*
1- निरीक्षक प्रदीप विष्ट
2- अ0उ0नि0 अश्वनी यादव
3- हे0कानि0 चमन
4- हे0कानि0 मनमोहन भण्डारी
5- कानि0 राहुल नेगी
6- कानि0 महिपाल सिह
7- कानि0 अजय काला

Related Posts

गुरुकुल कांगड़ी में कांवड़ियों पर फायरिंग व मारपीट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

कनखल हरिद्वार पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व में शराब तस्करों, वारंटियों, हिस्ट्रीशीटरों, वांछित अभियुक्तों, गुंडा…

बीएचईएल मध्य मार्ग में बाइक स्टंट और हुड़दंग करना पड़ा महंगा

रानीपुर  हरिद्वार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ युवक बीएचईएल मध्य मार्ग पर मोटरसाइकिलों से खतरनाक स्टंट करते एवं हुड़दंग मचाते दिखाई दे रहे थे। हरिद्वार पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *