धोखाधड़ी का फरार इनामी आरोपी चार साल बाद आया हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त में

 मंगलौर हरिद्वार 

 

कोतवाली मंगलौर पर दिनांक 19.8.2022 को वादिया निवासी रानीपुर द्वारा वादिया के साथ पेट्रोल पंप के नाम पर आपराधिक षडयंत्र रचकर फर्जी कागजात तैयार कर वादिया के फर्जी हस्ताक्षर कर असली के रूप में प्रयोग करने के संबंध में धारा 420/ 467/ 468/ 471/ 120 बी 506 आईपीसी व एससी एक्ट बनाम आनंद कुमार आदि के विरुद्ध पंजीकृत कराया मुकदमे से संबंधित अन्य तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

परन्तु अपराधी बड़ा शातिर किस्म का था जिसके द्वारा अपना ठिकाना बदलकर कभी हैदराबाद कभी दिल्ली में निवास कर रहा था जिस संबंध में एसएसपी हरिद्वार के निर्देशिन में पुलिस टीम का गठन किया गया।

वांछित आरोपी मोहित बिष्ट की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा ₹5000/- की इनाम की घोषणा की गई थी।

सूचना प्राप्त हुई की आरोपी मोहित बिष्ट किसी काम से हैदराबाद जा रहा है तुरंत बिना देरी किए हुए एयरपोर्ट दिल्ली से आरोपी मोहित बिष्ट को पकड़ा ।

*नाम पता आरोपी*
1-मोहित बिष्ट पुत्र जगत सिंह बिष्ट निवासी सेल्स ऑफिस रुड़की एरिया हाल निवासी माला ओखतकांड जिला नैनीताल उत्तराखंड हाल हैदराबाद।

*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक नीरज रावत
2 हेड कांस्टेबल मजीद
3 कांस्टेबल रविंद्र खत्री
4- कांस्टेबल राजेश देवरानी

Related Posts

बिथ्याणी महाविद्यालय में तैनात फर्जी शिक्षक की सेवाएं समाप्त

  देहरादून, 29 मई 2026 राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी, यमकेश्वर में असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास के पद पर तैनात डाॅ. उमेश त्यागी को फर्जी अंक प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी करना भारी…

ऑपरेशन प्रहार” के तहत ‘पिल्ला गैंग’ के नाबालिग सहित 04 आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिये

कनखल हरिद्वार हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराधियों एवं हुड़दंगियों के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल के नेतृत्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *